लखनऊ की तरह कानपुर पुलिस की लापरवाही हुई उजागर

uppoliceconstablerecruitment2022notificationpdfdownload 1641736680
  • पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, अफसरों ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
  • पटाखा बनाने का था बड़ा भंडारण, फिर भी आंख मूंदे रही स्थानीय पुलिस
  • मिश्री बाजार में बुधवार शाम हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले के मूलगंज क्षेत्र स्थित मिश्री बाजार में बुधवार शाम हुए विस्फोट के पीछे पटाखों के अवैध जखीरा रखने की बात सामने आई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि अपर पुलिस आयुक्त को भी हटा दिया।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

कानपुर जिले को मूलगंज क्षेत्र स्थित मिश्री बाजार में गुरुवार शाम घनी आबादी वाले मेस्टन रोड पर हुए धमाके की वजह दुकान में मारी मात्रा पटाखे रखें थे। बताया जा रहा है कि कि सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ कि अवैध रुप से संग्रहित पटाखों में विस्फोट में आठ लोग घायल हुए और बाजार में सनसनी फ़ैल गई थी। हादसे के बाद एटीएस,बम स्काड और फोरेंसिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि विस्फोट पटाखों के अवैध भंडारण का नतीजा है। बताया जा रहा है कि कि देर रात बाजार में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और कई दुकानो में अवैध रुप से रखे एक कुंतल से भी ज्यादा पटाखे और विस्फोटक बरामद किया गया।

इस मामले में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि पटाखों के दो गोदामों को सीज कर दिया गया है। पटाखों के भंडारण के मामले में तारिक नामक शख्स की तलाश की जा रही है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है जबकि अपर पुलिस आयुक्त को हटा दिया गया है।

Spread the love

Crime News

प्रदेश की जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

बेडशीट से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवा बंदी सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध मौत, 21 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या पॉक्सो के आरोपी बंदी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर संदिग्ध हालत में मिला Lucknow : कारागार मुख्यालय केवतामन प्रयासों के बाद भी प्रदेश की जेलों में […]

Spread the love
Read More
Crime News

देवरिया में 1.39 कुंतल गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

यूपी STF नें 50 लाख की कीमत का माल किया बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवरिया से 1.39 कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

STF को मिली बड़ी सफलता Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया। STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर […]

Spread the love
Read More