अस्पताल में लेट से पहुंचा डॉक्टर : तो जनता ने जमकर पीटा

Untitled 6 copy 7

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया में डॉक्टर और उसके बाउंसरों की गुंडागर्दी की लाइव तस्वीर सामने आई है। यहां के सूरज ई एन टी हॉस्पिटल में इलाज कराने आए मरीजों को घंटों इंतजार के बाद डॉक्टर के आने का समय पूछना भारी पड़ गया। नतीजा ये हुआ कि देरी से पहुंचे डॉक्टर और उनके बाउंसरों ने एक मरीज को जमकर पीटा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित मरीज की पत्नी चीख चीखकर मदद मांगती रही लेकिन वे उसे पीटते रहे।

ये भी पढ़े

कानूनी पचड़े में फंसे भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली कोर्ट में केस दर्ज

बताया गया है कि पुलिस ने डॉक्टर और उसके कर्मचारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी FIR की कॉपी मौजूद है। डॉक्टर और उसके बाउंसरों की गुंडागर्दी की यह लाइव तस्वीर सहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर स्थित सूरज E in T हॉस्पिटल की है। जहां का नजारा किसी फिल्म से कम नहीं था। पीड़ित मरीजों की मानें तो वे कई घंटों से 400 रुपये फीस देकर डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे।

ये भी पढ़े

कफ सिरप के मामले को लेकर उत्तराखंड में कई जिलों में मारे गए छापे

बताया गया है कि काफी देर बाद जब मरीज ने रिसेप्शन (Reception) पर डॉक्टर के आने का समय पूछा तो कहा गया चुपचाप बैठो। डॉक्टर साहब जब आये तो उन्हें चैम्बर में बुलाया और मरीज को बेसमेंट में ले जाकर डॉक्टर और उनके बाउंसर ने जमकर पीटा। पीड़ित की पत्नी चिल्लाती रही तब अन्य मरीजों ने उन्हें बचाया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित मरीज के तहरीर पर डॉक्टर और उनके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (FIR) कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More