लिंग में तनाव नहीं होता, घबराए नहीं …ये उपाय करें

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। स्वस्थ दाम्पत्य जीवन के लिए संतुष्ट सेक्स लाइफ का होना बहुत ही जरूरी है और बिना सवस्थ लिंग के सेक्स का मजा नहीं लिया जा सकता। आज के तनाव भरे जीवन और तेज रफ्तार जिन्दगी में ज्यादातर लोग सेक्स की समस्या से परेशान हैं।

इससे घबराकर वह नीम-हकीमों के पास या सड़क छाप डाक्टरों के पास जाकर अपनी जेब खाली कर आता है पर हासिल कुछ भी नहीं होता है। इसमें घबराने की जरुरत नहीं है।

सेक्स की संतुष्टि न होने पर अक्सर पुरुष अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचता है। उसके मन में कई सवाल उठते हैं। इनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण सवाल है – “क्या मेरा लिंग कमजोर हो रहा है?

” या “कहीं मेरे लिंग में कोई बीमारी तो नहीं ?” यह एक ऐसा सवाल है जिसका सामना हर पुरुष को करना पड़ता है।लेकिन क्या हकीकत में लिंग कमजोर होने और पेनिस में तनाव कम होने के पीछे कोई गहरा राज छुपा हो सकता है?

लिंग में तनाव का न होना आपके जीवन साथी दोनों को प्रभावित करता है, दाम्पत्य जीवन में सुखी सेक्स लाइफ बहुत ही महत्व रखता है। एक स्वस्थ और सफल वैवाहिक जीवन के लिए बच्चा और संतुस्ट सेक्स लाइफ का होना बहुत ही जरूरी है।

आज के दौर में, ऐसी बहुत सी चिंताएं और भ्रांतियां हैं जो पुरुषों को लिंग के स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी से वंचित करती हैं। एक सामान्य समस्या यह है कि लोग अक्सर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को छिपाते हैं और इससे संबंधित जानकारी को शरारत से प्राप्त करते हैं।

सेक्स के बारे में बात करने और सेक्स सम्बंधित किसी भी समस्या पर बात चित करना उतना ही जरूरी है जितना अन्य रोगों पर हम बात करते है और उसका इलाज करते हैं। ऐसी समस्या होने पर आपको शरमाने या घबराने की जरुरत नहीं है।

लेकिन यह सच है कि लिंग के कमजोर होने और पेनिस में तनाव कम होने के कई कारण हो सकते हैं। यह शारीरिक, मानसिक, और आयुर्वेदिक भी हो सकते हैं।

लिंग में कमजोरी और तनाव की कमी अक्सर शारीरिक कारणों से जुड़ी होती है। असंतुलित दिनचर्या, नशे की आदतें, अस्वस्थ जीवनशैली और कुछ रोग सीधे यौन स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।

इसके अलावा, कुछ दवाओं का अत्यधिक सेवन या संक्रमण भी इस समस्या को बढ़ा सकता है। सही देखभाल और समय पर उपचार से इन शारीरिक कारणों को नियंत्रित किया जा सकता है।

अनियमित और अन्य अप्राकृतिक शारीरिक गतिविधियां भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। अगर किसी पुरुष की शारीरिक गतिविधियां और दिनचर्या अनियमित होती हैं, तो इससे उनके लिंग में तनाव कम हो सकता है।

इसके अलावा सिगरेट पीने,तंबाकू खाने, अत्यधिक शराब की सेवन और नशे कर्ते हुए मादक पदार्थों का सेवन: तंबाकू, शराब, या अन्य नशे का सेवन करने से लिंग के तनाव में कमी आ सकती है। वैसे कुछ दवाओं का उपयोग भी लिंग के तनाव को कम कर सकता है पर इसके लिए भी दवा बाजार में है।

इसलिए जरुरी है कि अपनी लाइफ स्टाइल को सुधारें। जंक फूड खाने से बचे और पूरी नींद लें। व्यर्थ का तनाव भी आपकी सेक्स लाइफ को बिगाड़ सकता है।

ऐसे में योग और ध्यान करें। पौष्टक खाना खाएं और बिस्तर पर जाने से पहले रोमांटिग मूड बनाएं। पत्नी से प्यार भरा दुलार करें और साथ बैठकर खाना खाएं। यकीन मानिए आपकी आधी समस्या का समाधार अपने आप ही हो जाएगा।

Wah Zindagi

आप भी रहना चाहते हैं फिट तो रोज जमकर करें सेक्स

चमक जाएगा आपका चेहरा और खिल उठेगा यौवन दिमागी रूप से दुरुस्त रहने के लिए रोज जरूरी है सेक्स लखनऊ। यदि आपको भी लगता है कि आपकी पार्टनर आपका साथ नहीं देती है तो सावधान। वो डिप्रेशन की तरफ जा रही है। अभी समय है उसे समय दीजिए और रोज सेक्स करिए। इससे वो न […]

Read More
Wah Zindagi

बिना कंडोम या सुरक्षा सेक्स करने वाले पुरुषों पर लगना चाहिए जुर्माना, क्यों हुई यह मांग जानकर हो जाएंगे दंग

अब सिर उठाने लगी सुरक्षित सेक्स की मांग, बच्चा नहीं चाहिए तो क्यों करते हो असुरक्षित संभोग नई दिल्ली। अमेरिका के ओहियो राज्य में एक विवादास्पद विधेयक चर्चा में है, जिसका नाम ‘कॉन्सेप्शन बिगिन्स एट इरेक्शन एक्ट’ है। यह बिल डेमोक्रेटिक विधायकों अनीता सोमानी (जो एक अनुभवी OBGYN भी हैं) और ट्रिस्टन रेडर द्वारा पेश […]

Read More
Wah Zindagi

पार्टनर से बढ़ाना है प्यार तो कई बार करें सेक्स, शरीर में प्यार बढ़ाने वाले इतने हार्मोन हो जाएंगे एक्टिव

आधुनिक विज्ञान से लेकर आयुर्वेद तक की एक ही सलाह- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सेक्स है जरूरी यदि आप भी सेक्स में अरुचि रखती हैं तो सावधान! जल्दी से खुद को कर लीजिए तैयार नहीं तो हो जाएंगी बीमार नया लुक डेस्क सेक्स न केवल एक शारीरिक क्रिया है, बल्कि यह मानसिक, भावनात्मक […]

Read More