फर्जी दस्तावेंजों से होम लोन कराने वाले गिरोह का खुलासा

Untitled 2 copy 12
  • STF ने दो जालसाजों को किया गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। फर्जी दस्तावेजों के जरिए भोले-भाले लोगों को होम लोन कराने वाले गिरोह का खुलासा करते करते हुए एसटीएफ टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों की पहचान राजधानी लखनऊ के पारा निवासी विनीत कुमार और तालकटोरा निवासी दीपक रावत के रूप में हुई। आरोपियों के पास से पांच सेलफोन, सात ATM कार्ड, चार पैनकार्ड, एक डेक्सटॉप, दो कूटरचित आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 103 वर्क लोन प्रक्रिया से संबंधित दस्तावते, एक बिना नंबर की बाइक और 28 चेक बरामद हुए।

मूसलाधार बारिश से नेपाल में तबाही, 50 से ज्यादा की मौत,कई लापता

एसटीएफ के मुताबिक, पूछताछ में आराेपियों ने बताया कि वह लोग होम लोन लेने के इच्छुक लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज ले लेते थे। फिर घर पर कम्प्यूटर में होम लोन से संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों के हस्ताक्षण उक्त फाइल पर करा लेते थे। इसके बाद होम लोन कमीशन के नाम पर धन उगाही करते थे। STF ने बताया कि ऐसे ही इन लोगों ने कई लोगों को चूना लगाया। बीते दिनों एक व्यक्ति की शिकायत पर STF की एक टीम ने मामले की जांच की और विनीत व दीपक को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया। पूछताछ में उनके खिलाफ साक्ष्य मिलने और आरोप प्रमाणित होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आराेपियों को न्यायायल में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More