20 को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी दीपावली-स्वामी चैतन्य कौशिक

  • आशियाना परिवार का एक पर्व -एक तिथि पर जनजागरण अभियान

लखनऊ। चिन्मय मिशन लखनऊ चैप्टर के प्रमुख ज्योतिषाचार्य कौशिक चैतन्य ने बताया कि इस वर्ष दीपावली का त्यौहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस 18 अक्टूबर को, छोटी दीपावली 19 अक्टूबर (हनुमान जयंती) को होगी। यह बात शनिवार को आशियाना कॉलोनी के सेक्टर के स्थित द्विवेदी पार्क में एक पर्व, एक तिथि पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को तथा भाईदूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए लखनऊ चौक स्थित लेटे हनुमान  मन्दिर के मुख्य पीठाधीश्वर तथा ज्योतिष विद्वान डॉक्टर विवेक तांगड़ी ने कहा कि मुख्य दीपावली पर्व लग्नानुसार 20 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे से शुरू होगा जो देर रात्रि तक चलेगा। व्यापारी अपने व्यापार का पूजन तीन बजे से आरम्भ कर सकेंगे। उन्होंने बताया 21 अक्टूबर को स्नान-दान की अमावस्या है। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट पूजन होगा। 23 अक्टूबर को भ्रातृ-द्वितीया यानी भैयादूज का पर्व मना सकेंगे।

डा. तांगड़ी ने पाँच  नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली एवं गुरु नानक जयंती मनाने की घोषणा की। मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। आचार्य कौशिक चैतन्य ने कहा कि सभी सनातनी व  हिन्दू धर्मावलंबी 20 अक्टूबर को पूरे दिन दीपावली हर्षोल्लास के साथ अपनी अपनी परंपरा एवं रीति रिवाज के अनुसार त्यौहार मनाते हुए संध्याकाल से दीपावली पूजन और दीप प्रज्ज्वलन देर रात तक अपनी सुविधानुसार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 20 व 21 अक्टूबर की रात्रि 1:26 बजे से 3:40 बजे तक का समय विशेष साधना का समय है, जिसका लाभ साधक उठा सकते हैं। भाग्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष व संस्थापक तथा विद्वत सभा के मुख्य मंचीय समन्वयक आचार्य राम महेश मिश्र ने बताया कि आशियाना परिवार की पहल पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठन “एक पर्व : एक तिथि” अभियान के लिए एक मंच पर आ गए।

इस वार्ता के दौरान वरिष्ठ रत्न-वास्तु-साधना विज्ञान विशेषज्ञ स्वामी धीरेन्द्र पाण्डेय ने दीपोत्सव पर्व की विभिन्न शास्त्रीय गणनायें प्रस्तुत की, जिनका अनुमोदन विद्वत सभा ने किया। आशियाना परिवार के अध्यक्ष आर.डी.द्विवेदी ने स्वागत एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रत्येक सनातनी हिंदू पर्वों के भ्रामक स्थिति उत्पन्न हो जाने के कारण त्यौहार का आनंद नहीं उठा पाते हैं। इस बढ़ती प्रवृति पर रोक लगनी चाहिए। इस अवसर पर सुशील दुबे, वीडी  पाण्डेय , ओपी अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेवी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव, केके शर्मा, वेद व्रत वाजपेई, अनुराग मिश्रा(पार्षद), बिक्रम सूर्या अंजू सिंह रघुवंशी, किरण पांडेय, बबिता हवेलिया, रेखा सिंह, ललित मिश्रा, ,कुसुम पाण्डेय, पाण्डेय,आरटी. पाण्डेय, विवेक हवेलियां, ई.रज्जन सिंह, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More