सरोजनीनगर : सिर में वारकर मजदूर की हत्या

  • नशे की हालत में भाई से हुई थी तकरार
  • भाई पुलिस हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक मजदूर की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस संदेह के आधार पर मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो पता चला कि दोनों भाई मंगलवार की नशे में चूर होकर आपस में लड़-झगड़ कर रहे थे।

ये भी पढ़े

DIG के शिथिल नियंत्रण से स्थानांतरित नहीं हो पा रहे सिद्धदोष बंदी!

आशियाना क्षेत्र के रजनी खंड शारदा नगर निवासी 33 वर्षीय अश्वनी सोनी व उसका भाई गौरव सोनी सरोजनीनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर एक गुटखा पान मसाला कंपनी मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाई भाईयों की अभी शादी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह मंगलवार रात शराब पीने के बाद दोनों भाई आपस में लड़-झगड़ रहे थे कि इसी दौरान अश्वनी सोनी को गिरने से या फिर लाठी-डंडों से चोट लगने से घायल हो गया। भाई को ख़ून से लथपथ देख गौरव अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर गौरव सोनी से पूछताछ शुरू की तो उसकी कई बातें विरोधाभास दिखी। इस पर पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर और गहनता से पूछताछ शुरू की।

ये भी पढ़े

माफिया मुन्ना बजरंगी से लेकर कई लोगों की हत्या और कईयो कैदियों पर हुए जानलेवा हमला

नशे की हालत में दोनों भाईयो में हुआ था झगड़ा और मारपीट

मंगलवार रात करीब 11 बजे अश्वनी सोनी को उसका भाई गौरव खून से लथपथ हालत में लेकर सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो सामने आया कि मंगलवार रात दोनों भाईयों ने शराब पी थी और इसी दौरान उनका झगड़ा हो गया था। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि लड़ाई के दौरान किसी भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Crime News

फर्जी निकली लूटपाट और हत्या की खबर, अस्पताल में हुई थी वृद्धा की मौत

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से बुधवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पूरा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार, तेनुआ माफी गांव निवासी भाष्कर ओझा ने डायल 112 पर सूचना दी […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Crime News

महुली में मुर्गी फार्म सुपरवाइजर से लूट का आरोपी असलहा सहित गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की भोर को मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर से हुई छिनैती के आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, रजनौली गांव निवासी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह मुर्गी फार्म सुपरवाइजर हैं। वह भगौतीपुर गांव से अपने घर लौट रहे […]

Read More