बरेली में बवाल के बाद बुलडोजर एक्शन

Untitled 1 copy
  • तौकीर रजा के करीबी मोहसिन पर गिरी गाज

बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान के करीबी सहयोगी मोहसिन रजा के घर पर मंगलवार को बुलडोजर चलाने की कार्रवाई हुई। इस मामले ने स्थानीय राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया। मोहसिन रजा ने इस कार्रवाई को पूरी तरह राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा तौकीर रजा से कोई वास्ता नहीं है, न था। मैं 2005 में इत्तेहाद छोड़ चुका हूं। ये सब आंवला के भाजपा के जिला अध्यक्ष के कहने पर हो रहा है। इससे पहले भी ये मेरे खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। मेरे भाई पर भी इसी के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। जो कुछ भी अभी हो रहा है, वह सब उन्हीं के कहने पर हो रहा है।

ये भी पढ़े

महानवमी के दिन इन राशियों को मिलेगा माता दुर्गा का आशीर्वाद

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बुलडोजर चलाना भी BJP के दबाव में किया गया था। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में स्टे ले लिया और कंपाउंडिंग फीस भी जमा कर दी है। मोहसिन रजा ने बताया कि उनके मकान का नक्शा 1971 का है और उसी समय उनका मकान बना था। उन्होंने कहा कि 2024 में हमें नोटिस दिया गया था, जिसके खिलाफ मैंने कोर्ट में याचिका दायर की थी। फिलहाल मेरे पास स्टे की कॉपी है, जो मैंने संबंधित अधिकारियों को भी दे दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2005 के बाद उनका तौकीर रजा या IMC से कोई भी संबंध नहीं है। मोहसिन रजा ने आरोप लगाया कि बुलडोजर की यह कार्रवाई आंवला के भाजपा जिला अध्यक्ष के कहने पर की गई है। उनका कहना था कि यह पूरी घटना राजनीतिक दांव-पेंच का हिस्सा है, जिससे उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़े

महानवमी आज है जानिए शुभ मुहूर्त व नवमी तिथि और नियम

मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और लोगों की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

ये भी पढ़े

लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हुआ जानलेवा हमला

Spread the love

Aliganj Fire Incident
Uttar Pradesh

अलीगंज अग्निकांड पर नाराज योगी, ताबड़तोड़ एक्शन जारी

आग का कहर, योगी का प्रहार; चार आरोपी अंदर, चार अफसर बाहर नया लुक संवाददाता/वार्ता   Aliganj Fire Incident :  उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी और चार अधिकारियों के निलंबन […]

Spread the love
Read More
Love Jihad
Crime News homeslider Uttar Pradesh

नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

Love Jihad ग्रेटर नोएडा निवासी एक महिला ने मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धोखे से शादी करने, धर्म परिवर्तन कराने और लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। […]

Spread the love
Read More
Coaching Center
Crime News Education homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

“वे पढ़ने गए थे… लौटे तो सिर्फ उनकी यादें आईं”

Coaching Center चीखों से कांप उठा लखनऊ: सपनों की क्लास बनी मौत का फंदा 18 घरों के बुझ गए चिराग, मौत की तड़प सोचकर काँप रहा रूह नवाबों का शहर। उत्तर प्रदेश की राजधानी। लखनऊ का अलीगंज। सोमवार को सिर्फ आग की लपटों से नहीं, बल्कि उन मासूम चीखों से दहल उठा जो अपने भविष्य […]

Spread the love
Read More