मासूम बच्ची को अगवा कर उनकी इज्जत पर डाका डालने दोषी को उम्रकैद और एक लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना

Court

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बहराइच जिले की एक विशेष पॉक्सो यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण कोर्ट ने छह वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा कर उससे दरिंदगी करने के जुर्म में एक युवक को सोमवार को अदालत उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही एक लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका। दोषी अविनाश पाण्डेय खिलाफ के चार रेप के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामले में इसी अदालत ने उसे बीते 24 सितंबर को भी उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मंगलवार को बताया कि सुजौली क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बच्ची 15 जून 2025 की शाम करीब चार बजे अपने घर में खेल रही थी तभी उसे कोई अज्ञात शख्स उठाकर अगवा कर ले गया। काफी तलाश के बाद वह देर रात गांव के बाहर गन्ने के खेत के बाहर मिली। बच्ची ने घर पहुंच कर अपने साथ हुए शारीरिक शोषण की बात बताई।

बच्ची के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि सुजौली क्षेत्र से 25 व 28 जून और तीन जुलाई 2025 को नाबालिग लड़कियां एक ही तरीके से गायब होने के बाद बरामद की गई थीं। सभी लड़कियों की उम्र पांच से आठ साल के बीच थी। वे अपने साथ हुई घटना के बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही थीं। बताया जा रहा है कि कि मिहींपुरवा की पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने संवेदनशीलता के साथ मनोवैज्ञानिक तरीका अपनाकर बच्चियों से मालूम किया कि उन्हें ले जाने वाला करीब 30 साल का व्यक्ति, शराब का आदी है और उसके हाथ पर टैटू बना है। शारीरिक शोषण के बाद वह बच्चियों को टॉफियां, खाने की चीजें या नए कपड़े देता था।

पुलिस के मुताबिक हुलिए के आधार पर पुलिस ने तीन दिन के भीतर सुजौली थाना अंतर्गत सुजौली गांव निवासी अविनाश पाण्डेय उर्फ सिंपल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके फोन से नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं। तिवारी ने बताया कि अभियोजन पक्ष की टीम ने अगस्त माह में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। सिर्फ 22 दिनों में सुनवाई पूरी कर विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) दीपकांत मणि ने सोमवार को अभियुक्त अविनाश पाण्डेय उर्फ सिंपल को उम्रकैद की सजा सुनाई तथा एक लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं अदा करने पर दोषी को 16 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पुलिस के अनुसार पाण्डेय के खिलाफ एक ही प्रकार के अपराध के चार मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामले में अदालत 24 सितंबर को फैसला सुना चुकी है जबकि दो अन्य मामलों में फैसला आना बाकी है।

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Read More