अंतरराष्ट्रीय रूट से नशीले पदार्थों की तस्करी पर चिंता

Nepal

नेपाल मार्ग से भारत में मादक पदार्थ तस्करी की आशंका, जांच तेज

थाईलैंड का माल, नेपाल का रास्ता और भारत में चुपके से एंट्री

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nepal नेपाल ड्रग तस्करी का बड़ा हब बनता जा रहा है। कहते हैं “रास्ते हजार हैं, पर नेपाल का अपना ही स्वैग है! म्यांमार के एक नागरिक को लगा कि नेपाल का बॉर्डर मतलब ‘नो वीजा, नो टेंशन, बस सीधे एंट्री!  पर वह भूल गए कि भारतीय सुरक्षा बल और NCB वाले वहां चाय पीने नहीं, बल्कि दूरबीन लगाकर बैठे हैं! हुआ यूं कि चार जून 2026 को हमारे जांबाज सुरक्षा बलों और NCB ने मिलकर एक ऐसा ‘इंटरनेशनल कैच’ पकड़ा, जिसने ड्रग्स तस्करों के होश उड़ा दिए।

ये भी पढ़े

ममता पर दाग : पति से अलग महिला ने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर मासूम को दी मौत

म्यांमार के रहने वाले 30 वर्षीय ‘फियो’ (Phyo) ने सोचा कि थाईलैंड से ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ (एकदम हाई-क्वालिटी वाला गांजा) लेते हैं, फिर खूबसूरत नेपाल की वादियों का लुत्फ उठाते हुए, चुपके से भारत में एंट्री मार लेंगे। नेपाल को इन्होंने ‘शॉर्टकट का जन्नत’ समझ रखा था! लेकिन जैसे ही वह नेपाल से भारत पिलर संख्या 517/2 के पास पहुंचा,सहायक कमांडेंट प्रिया यादव और उनकी टीम ने कहा कि  “रुक जा भाई, जरा बैग तो दिखाना!

ये भी पढ़े

नेपाल में 775 चीनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां जब्त, करोड़ों के टैक्स घोटाले की आशंका

ट्रॉली बैग में ‘हरियाली’ और म्यांमार का ‘फियो’ जब टीम ने तलाशी ली, तो बैग से कपड़े नहीं, बल्कि 4.532 किलोग्राम चमचमाती हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई! (जी हां, वही जो विदेशों में लाखों-करोड़ों की मिलती है। पूछताछ में फियो ने रोते हुए कुबूल किया “साहब! माल थाईलैंड का है, नेपाल के रास्ते ला रहा था। सोचा था नेपाल बॉर्डर पार करना तो बाएं हाथ का खेल है, पर यहां तो खेल ही हो गया।  नेपाल के रास्ते हो रही इस बड़ी स्मगलिंग को नाकाम करने वाले हमारे असली हीरो हैं 22 वीं वाहिनी की सहायक कमांडेंट प्रिया यादव और SI संजय नौटियाल, हेड कांस्टेबल अमरजीत उरांव, कांस्टेबल नवनीत कुमार NCB के इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह और महेश प्रसाद (गोरखपुर जोनल यूनिट) अब आरोपी और उसकी ‘विदेशी घास’ दोनों NCB की कस्टडी में हैं और वहां उनकी खातिरदारी चल रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि नेपाल के इस ‘कन्फर्म रूट’ के पीछे और कौन-कौन से बड़े खिलाड़ी छिपे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

गोंडा में गरजे CM योगी : उत्सव में खलल डालने वालों का भविष्य भी होगा खत्म

लापरवाही पर भड़के DM महराजगंज, दो कानूनगो व लेखपाल पर गाज गिरनी तय

प्रेमजाल बना जी का जंजालः प्रेमी ने ली गर्भवती प्रेमिका की जान

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
Crime News

अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार

लूट की रकम से खरीदी गई चार पहिया वाहन व घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद खुलासा करने वाली टीम को DSP उत्तरी ने दिया 25 हजार रुपए का इनाम ए अहमद सौदागर Lucknow : सरेराह महिलाओं एवं पुरुषों के गले से चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का अलीगंज पुलिस ने स्वाट टीम व सर्विलांस […]

Read More
International

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

बलूचिस्तान में BLA के हमलों का दावा BLA Pakistan Attack: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग हमलों में 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। संगठन की ओर से एक कथित वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें सैन्य वाहनों में आग और हथियारबंद लड़ाके दिखाई दे […]

Read More