100 से अधिक देशों के भारतीय डायस्पोरा ‘विकसित भारत रन’ में हुए शामिल

Untitled 1 copy 73

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर – 2 अक्टूबर) के अंतर्गत 28 सितंबर को 100 से अधिक देशों में ‘विकसित भारत रन’ 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौड़ का उद्देश्य विदेशों में रहने वाले भारतीयों, स्थानीय समुदायों, छात्रों, पेशेवरों और भारत के मित्रों को एक साथ लाना है, ताकि वे 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा सकें। विदेशों में इस पहल को सफल बनाने में भारतीय मिशनों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने भारतीय मूल के लोगों को एकजुट किया और विकसित भारत की यात्रा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़े

वर्दी पर दाग: वर्दीधारी ही कर रहे खाकी को शर्मसार

विदेश मंत्रालय के सहयोग से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का यह पहला वैश्विक संस्करण था, जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास को प्रेरित करना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया रन टू सर्व द नेशन टैगलाइन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व के प्रतिष्ठित एवं सुगम स्थलों पर आयोजित 3-5 किलोमीटर की सामुदायिक दौड़ में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। मेलबर्न, पर्थ, रियाद, रोम, सियोल, सिडनी, लंदन, मास्को, टोक्यो, बैंकॉक, बीजिंग, भूटान, तंजानिया, स्विट्ज़रलैंड बेरूत, बिश्केक, ब्रुनेई, दोहा, गाले, नैरोबी, कुआलालंपुर, लजुब्लजाना और मांडले जैसे विभिन्न शहरों में दौड़ आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम के एक भाग के रूप में प्रतिभागियों ने विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की शपथ ली और भारत की विकास यात्रा के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान में भी शामिल हुए, जिससे व्यक्तिगत जिम्मेदारी एवं पर्यावरणीय स्थिरता के बीच संबंध की दृढ़ता का संदेश मिला। प्रतिभागियों का ‘माई भारत’ पोर्टल से जुड़ाव दिखा, जो स्वयंसेवा के अवसर, अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम और युवा-केंद्रित पहल प्रदान करता है। इन कार्यक्रमों ने प्रवासी भारतीयों, भारतीय मूल के लोगों एवं स्थानीय समुदायों के बीच जुड़ाव के लिए एक जीवंत मंच भी प्रदान किया। भारतीय मिशनों ने व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक समूहों, सांस्कृतिक संगठनों एवं स्थानीय निकायों के साथ सहयोग किया।

इस रन में मेक्सिको सिटी का इंडिपेंडेंस मेमोरियल, सूरीनाम के पैरामारिबो में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, सैन फ्रांसिस्को का गोल्डन गेट ब्रिज और दुनिया भर के कई अन्य प्रसिद्ध स्थल शामिल रहे। अन्य कई देशों की तरह ही आइसलैंड में भारतीय राजदूत आर. रविंद्र ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया और उन्हें विकसित भारत की शपथ दिलाई। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में आइसलैंड में भारतीय दूतावास ने कहा विकसित भारत की ओर, भारतीय दूतावास, रेक्जाविक ने ‘विकसित भारत रन’ आयोजित किया, ताकि प्रवासी भारतीयों को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
New Delhi
National Politics

बंगाल चुनाव में BJP ने खर्च किए 287 करोड़

कांग्रेस ने केरल में 105 करोड़ फूंके New Delhi: पश्चिम बंगाल, केरल समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च का ब्योरा सामने आया है। चुनाव आयोग को जमा कराई गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने पांचों चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपये […]

Spread the love
Read More
 New Delhi
National Politics

दीपके बोले- धांधली वाले चुनाव में क्यों लेते हैं हिस्सा?

 New Delhi: चुनावी प्रक्रिया को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए हैं। दीपके का कहना है कि यदि विपक्ष को वास्तव में लगता है कि चुनावी व्यवस्था में गड़बड़ी हो रही है, तो उसे ऐसे चुनावों में लगातार […]

Spread the love
Read More