वर्दी पर दाग: वर्दीधारी ही कर रहे खाकी को शर्मसार

Untitled 2 copy 61
  • चिनहट पुलिस के हत्थे चढ़े पवन कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जिन पुलिसकर्मियों पर बहू बेटियों के सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देकर खाकी को शर्मसार करने में लगे हैं। फैजाबाद के रुदौली फायर स्टेशन पर फायरमैन के पद पर तैनात कांस्टेबल पवन कुमार सिंह के ऊपर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया तो पता चला कि यह कोई और नहीं बल्कि पुलिसकर्मी है।
इसके करतूत ने पुलिस महकमे को दागदार कर दिया। गौर करें तो इससे पहले भी कई दागी पुलिसकर्मी ऐसी घटनाएं कर खाकी को शर्मसार कर चुके हैं।

पुराना है खाकी और जरायम का गठजोड़

दागी पुलिसकर्मी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हत्या, लूट, डकैती, चोरी, जुआ घर चलवाने के अलावा छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसे मामले इनसे अछूते नहीं हैं। चिनहट पुलिस के हत्थे चढ़ा पवन कुमार सिंह का करतूत सामने आया तो एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया। गोसाईगंज क्षेत्र में डकैती कांड, गोरखपुर में कारोबारी मनीष हत्याकांड, लखनऊ में हुए चर्चित श्रवण साहू कांड या फिर राजधानी लखनऊ में ही कई दागी पुलिसकर्मी बिना परवाह किए बगैर पुलिस महकमे को बदनाम करने से पीछे नहीं रहे। पवन कुमार सिंह तो एक महज़ बानगी भर है और भी कई दागी पुलिसकर्मी इन कामों में पीछे नहीं रहे।

Spread the love

Circumstances
Crime News Uttar Pradesh

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को नीचे उतारा, बाद में दी पुलिस को खबर न्यू गणेशगंज में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : नाका हिंडोला थाना क्षेत्र स्थित न्यू गणेशगंज में रहने वाली 38 वर्षीय हिमानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव […]

Spread the love
Read More
Nanak Ram
Crime News Uttar Pradesh

 विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी की मौत

आत्महत्या और हादसे के बीच उलझी पुलिस ए अहमद सौदागर Nanak Ram Bhurji:  हजरतगंज थाना क्षेत्र के दारूलशफा स्थित नए विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर 55 वर्षीय पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नानक राम भुर्जी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव मंगलवार को बिल्डिंग के नीचे पड़ा मिलने […]

Spread the love
Read More
Crime News Politics

आंध्र के पूर्व मंत्री मांग रहे दहेज, घरेलू हिंसा का भी आरोप

Jogi Ramesh daughter-in-law case : आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और YSRCP के वरिष्ठ नेता Jogi Ramesh की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी बहू मेघना ने अपने ससुर, पति जोगी राजीव और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मेघना ने कुल 11 लोगों पर दहेज […]

Spread the love
Read More