मड़ियांव: सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला

CRIME NayaLook
  • स्थानीय लोगों ने तालाब में डूबो डूबो कर पीटा
  • घैला गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सरकारी कर्मचारियों को जमीन की नाप-जोख करना भारी पड़ गया। नाराज़ ग्रामीणों ने लेखपाल सहित डिजिटल क्रॉप सर्वे करने गई टीम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यही नहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो इस बात की गवाही दे रही है कि लेखपाल और सर्वेयर को तालाब में डूबो  कर जान से मारने की कोशिश की। जबकि बेखौफ हमलावरों ने सरकारी अभिलेखों को भी फाड़ दिया। मानो घैला गांव घंटे भर तक जंग का मैदान बना रहा। सूचना पाकर मौके पर जब-तक पुलिस पहुंचती कि इससे पहले हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

ये भी पढ़े

सोमवार के दिन इन राशियों का चमकेगी किस्मत

जानकारी के मुताबिक मड़ियांव क्षेत्र स्थित घैला गांव में रविवार को सरकारी लेखपाल सर्वेयर के साथ किसी जमीन का सर्वे करने गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही लेखपाल नाप-जोख शुरू किया कि तभी घैला गांव निवासी कुछ लोग लेखपाल, सर्वेयर सहित सभी कर्मचारियों पर कहर बनकर टूट पड़े।

ये भी पढ़े

शारदीय नवरात्रि: कब है अष्टमी और महानवमी

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो इस बात की गवाही दे रही है कि हमलावर लेखपाल और सर्वेयर को तालाब में डूबो डूबो कर लात-घूंसों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कि इससे पहले हमलावर नौ-दो ग्यारह हो गए। जानकारों की मानें तो पुलिस सरकारी कर्मचारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More
Himachal Pradesh
Crime News Himachal

छह साल के बेटे को रावी नदी में फेंका, पुलिस के सामने कबूला अपराध

चंबा में पिता का खौफनाक कदम Father throws son into river: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में धकेलने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और कथित तौर पर पुलिस को […]

Spread the love
Read More
Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More