सुशांत गोल्फ सिटी: अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत

death 1
  • पुलिस का दावा युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी
  • छानबीन कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से गिरकर रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अपार्टमेंट के नीचे तड़पता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े

 ‘लव-जिहाद’ का बदला ट्रैंड…अब मुस्लिम को ‘MARRID’ पसंद हैं!

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ओमेक्स अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल पर कमरा नंबर 902 में 28 वर्षीय अनुराग गुप्ता अपने माता-पिता व भाई के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक जांच-पड़ताल के बाद घरवालों ने बताया कि अनुराग गुप्ता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और काफी दिनों से वाराणसी जिले में एक डॉक्टर के यहां से इलाज चल रहा था। घरवालों ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से गिर गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े

लव जिहाद का नया दांव, अब शादी-शुदा महिलाओं को फांस रहे मुसलमान, यह खबर पढ़कर रह जाएंगे दंग

Spread the love

Lucknow
Crime News

जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री

दो तस्कर गिरफ्तार, 13 करोड़ की अवैध मार्फिन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ की टीम ने मंगलवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध मार्फिन (ड्रग्स) बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ANTF टीम को […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News

बीकेटी: बोरे में मिला एक व्यक्ति का खून लथपथ शव

हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी अचरामऊ से मलाक जाने वाली पगडंडी पर हुई घटना का मामला व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Pilibhit
Crime News Uttar Pradesh

पीलीभीत में सिलेंडर की आग ने छीनी मासूम की जिंदगी, दंपती समेत चार झुलसे

Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में मंगलवार को घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दंपती और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके […]

Spread the love
Read More