कर्ज से परेशान कारोबारी ने की आत्महत्या

death 1
  • दुकान में शव लटका मिलने से हडकंप

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जानकीपुरम क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक कारोबारी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। उसका शव दुकान में लटका मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकीपुरम इंस्पेक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि इंदिरानगर निवासी 56 वर्षीय रामबाबू गौड की इलाके में हार्डवेयर की दुकान है। शनिवार को उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर कर्ज से परेशान होने की बात कही। काफी देर तक बात करने के बाद उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी।

उधर काफी देर तक घर न आने पर परिवार वाले उन्हें तलाशते हुए दुकान पहुंचे, जहां उनका शव छत के कुंडे से लटक रहा था। यह देख पत्नी गश खाकर गिर पडीं। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चींख-पुकार भीड इकट्ठा हो गयी और उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Crime News

माता बनैलिया रोहिन बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज! Rohin Barrage Accident : परसामलिक थाना क्षेत्र के माता बनैलिया रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार शाम रोहिन नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को […]

Spread the love
Read More
Crime News

ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC-RPF पर हमला

चलती ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC और RPF जवान पर हमला; सीट को लेकर शुरू हुआ था विवाद Model Antara Banerjee : मुंबई के बोरीवली JRP ने ट्रेन में कथित तौर पर हंगामा करने और रेलवे कर्मचारियों व आरपीएफ जवानों पर हमला करने के आरोप में 31 वर्षीय मॉडल अंतरा बनर्जी को […]

Spread the love
Read More
Crime News

बाजारखाला: ऐशबाग रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को झांसे में लेकर लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा गया

इंस्पेक्टर बाजारखाला की टीम ने सरगना सहित आठ को गिरफ्तार किया एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, व मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Gang robbing travelers : इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह की टीम ने युवकों के ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को झांसे में लेकर नशीला पदार्थ पिलाकर उनसे मारपीट […]

Spread the love
Read More