उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को भारी संकट

Untitled 2 copy 5

देहरादून। इंडिगो की उड़ानों के लगातार रद्द होने से यात्रियों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग अपने शहरों तक नहीं पहुँच पर रहे हैं। एयरपोर्ट पर रविवार को विभिन्न विमानन कंपनियों की कुल 11 उड़ानें एयरपोर्ट पहुंचीं। इंडिगो की कुल 13 उड़ानों में से छह उड़ानें ही एयरपोर्ट पहुंचीं। जबकि इंडिगो की सात उड़ानों को रद्द कर दिया गया। रविवार को एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों से कुल 2777 हवाई यात्रियों ने आवाजाही की। एयरपोर्ट पर पहुंचीं कुल 11 उड़ानों में से इंडिगो की छह, एअर इंडिया की चार और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान से कुल 1338 यात्री विभिन्न शहरों से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं इन 11 उड़ानों से कुल 1439 पैसेंजर विभिन्न शहरों को रवान हो सके।

प्रदेश में दिसंबर के आखिर सप्ताह में सैकड़ों पर्यटक नए वर्ष का जश्न मनाने, मसूरी, टिहरी और अन्य शहरों के लिए फ्लाइटों से आते हैं। इसमें कई मशहूर खिलाड़ी, फिल्म स्टार, बिजनेसमैन आदि होते हैं लेकिन उड़ानों के प्रभावित होने के कारण आने वाली पर्यटकों की संख्या पर असर पड़ सकता है। इंडिगो की उड़ानें लगातार प्रभावित हो रही हैं।

ऑनलाइन भी फ्लाइटों का स्टेटस अस्पष्ट दिखाया जा रहा है। जिस कारण यात्रियों और एयरपोर्ट टैक्सी चालकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यूनियन से प्रतिदिन 150 से 200 टैक्सियां तक निकलती थीं लेकिन उड़ानें प्रभावित होने से यह संख्या 50 तक पहुंच गई है जिससे टैक्सी चालकों की रोजी पर असर पड़ा है।

Spread the love

Business homeslider Uttar Pradesh

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, 60 पैसे बढ़े दाम; ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ लागू

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, सरकार ने लगाया ‘अनाथ एवं विधवा सेस’; जानें नई कीमत Petrol and diesel prices hiked in Himachal : हिमाचल प्रदेश में वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल के लिए अब पहले की तुलना में थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल Road accident in Telangana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सतवार के पास तेज रफ्तार टैंकर ने मजदूरों से भरे एक ऑटो […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

डोनाल्ड ट्रंप की जान को था खतरा! तुर्की में अचानक बदला गया विमान

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा, बोले- हां, मेरी जान को खतरा था, इसलिए तुर्की में बदला गया विमान Threat to Donald Trump’s life : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान विमान बदले जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ट्रंप ने पुष्टि की है कि […]

Spread the love
Read More