पारा: कर्ज के बोझ तले दबे लकड़ी कारोबारी ने की खुदकुशी

suicide
  • उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला, घरवालों में मचा कोहराम
  • खुशहाल गंज में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के खुशहाल गंज में कर्ज तले दबे 55 वर्षीय लड़की कारोबारी ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव रविवार को गांव के बाहर पेड़ की डाल में रस्सी के सहारे लटकता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

पारा थाना क्षेत्र स्थित खुशहाल गंज निवासी 55 वर्षीय वाहिद खान लकड़ी का कारोबार कर परिवार का जीवन यापन करते थे। रविवार को उनका शव गांव के बाहर पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटकता मिला। उधर से गुजर रहे लोगों ने एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से झूलता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतरवाया और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस पड़ताल कर रही थी कि इसी दौरान घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। वाहिद खान की दशा देख घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक जांच-पड़ताल में सामने आया है कि मृतक वाहिद खान लकड़ी कटवाने और बेचने का काम करते थे। घरवालों ने पुलिस को बताया कि कारोबार में नुकसान होने के चलते वाहिद खान काफी परेशान थे, जिसके चलते वह कर्ज तले डूबते चले गए। यह भी बताया जा रहा है कि आए दिन कोई न कोई कर्ज देने वाला उनके घर की दहलीज पर खड़ा रहता था, जिससे आहत होकर वाहिद खान ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Crime News

आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत

आजमगढ़ बंधक कांड: चार हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर, 3 बच्चे सुरक्षित Azamgarh : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कई घंटे तक चले बंधक संकट का अंत पुलिस की कार्रवाई के साथ हुआ। पत्नी, दो पुजारियों और अपने बेटे की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। करीब आठ घंटे […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More