इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ

Allahabad High Court NayaLook

प्रयागराज । इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शनिवार को 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी न्यायमूर्तियों को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने मल्टी लेवल पार्किंग एवं एडवोकेट चैंबर्स बिल्डिंग के बारहवीं मंजिल पर आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तियों की संख्या 110 हो गई। हालांकि 50 पद अभी भी रिक्त हैं। मुख्य न्यायमूर्ति को मिलाकर न्यायमूर्ति के कुल 160 पद स्वीकृत हैं। शपथ लेने वाले सभी न्यायमूर्तियों की नियुक्ति के सम्बंध में शुक्रवार को ही केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की तरफ से संस्तुति के बाद एक महीने के भीतर ही नियुक्ति की घोषणा और शपथ सम्पन्न हुआ।

ये भी पढ़े

झांसी जेल में चल रहा फर्जी हवालाती वारंट का खेल!

उच्च न्यायालय के इतिहास में पहली बार एक साथ 24 न्यायमूर्तियों ने शपथ ली। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश एम एन शुक्ल के समय 16 न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई गई थी। अधिवक्ता से न्यायमूर्ति पद की शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति विवेक सरन, न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह, न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद, न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान, न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी, न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन, न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह, न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़े

तमिलनाडु में बड़ी घटनाः एक्टर के कार्यक्रम में भगदड़ 31 से ज्यादा की मौत

वहीं, न्यायिक अधिकारी से न्यायमूर्ति के रूप में शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति डॉ. अजय कुमार द्वितीय, न्यायमूर्ति चवन प्रकाश, न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र सामंत, न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा प्रथम, न्यायमूर्ति तरूण सक्सेना, न्यायमूर्ति राजीव भारती, न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्रा, न्यायमूर्ति लक्ष्मी कांत शुक्ला, न्यायमूर्ति जय प्रकाश तिवारी, न्यायमूर्ति देवेन्द्र सिंह प्रथम, न्यायमूर्ति संजीव कुमार, न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल, न्यायमूर्ति अचल सचदेव और न्यायमूर्ति बबिता रानी शामिल हैं।

ये भी पढ़े

शहीद भगत सिंह जयंती आज है, परिवार में ही थे क्रांतिकारी

शपथ समारोह में सभी न्यायमूर्ति, न्यायिक अधिकारी, परिवारीजन और भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। शपथ समारोह में अपर सालिसिटर जनरल भारत सरकार शशि प्रकाश सिंह, प्रदेश के महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र, डिप्टी सालिसिटर जनरल शिव कुमार पाल, अपर महाधिवक्तागण, शासकीय अधिवक्ता पतंजलि मिश्र, राज्य विधि अधिकारी मृत्युंजय तिवारी, मुख्य स्थाई अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, शीतला प्रसाद गौड़, विपिन पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश, पूर्व शासकीय अधिवक्ता अरूण कुमार मिश्र आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। (हिन्दुस्थान समाचार)

ये भी पढ़े

यूपी के मुजफ्फरनगर में चार बच्चों की माँ प्रेमी के साथ फरार

Spread the love

Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

BJP के राष्ट्रीय संगठन में यूपी अष्टक निर्मित हुआ है। इस अष्टक में हरीश द्विवेदी अब तक सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित दिख रहे हैं। यह महत्ता स्वयं में अनगिनत संदेश प्रसारित कर रही है। यह लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भाजपा संगठन में हरीश द्विवेदी का कद आज एक सामान्य सांसद […]

Spread the love
Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More