नेपाल में बड़े नेताओं की संपत्ति की भी होगी जांच

Oli NayaLook
  • पूर्व PM केपी शर्मा ओली, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक समेत कई बड़े नेताओं का पासपोर्ट हो सकता है सस्पेंड?
  • नेपाल में मतदान करने की उम्र 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष करने का निर्णय

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की की अगुवाई में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक और अन्य नेताओं के पासपोर्ट सस्पेंड करने का प्रस्ताव रखा गया। शेर बहादुर देउवा और उनकी पत्नी आरजू देउवा सहित कई पूर्व मंत्रियों की अवैध संपत्ति की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अगुवाई में सरकार की अहम कैबिनेट मीटिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक समेत कई नेताओं का पासपोर्ट सस्पेंड करने का प्रस्ताव रखा गया। गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने प्रस्ताव रखा। इस दौरान शेर बहादुर देउवा और आरजू देउवा के विदेश जाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इतना ही नहीं, पिछली ओली सरकार के मंत्री और अन्य दलों के बड़े नेता पर निगरानी रखने का प्रस्ताव भी रखा गया।

ये भी पढ़े

सिंगर खान साब की मां का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

कैबिनेट ने पिछली ओली सरकार के मंत्रियों की अवैध संपत्ति की जांच का आदेश दिया है। जांच का काम डिपार्टमेंट ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग इन्वेस्टिगेशन को सौंपा गया है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा और उनकी पत्नी आरजू देउवा समेत कई मंत्रियों के घर में मिले करोड़ों रुपए के जले नोट का मामला भी शामिल है। इसके साथ ही पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के खिलाफ भी जांच होगी। नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की ने आज देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को जटिल राजनीतिक परिस्थितियों से निकलने के लिए सरकार ने सामान्य चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक जनशक्ति, बजट, चुनाव सामग्री, सुरक्षा और कानूनी व्यवस्थाओं की योजना बनाई है।

ये भी पढ़े

डबल मर्डर के बाद एक बार फिर विकासनगर पुलिस को खुली चुनौती

प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि मौजूदा चुनाव कानून में संशोधन किया गया है। साथ ही कहा कि नेपाल में मतदान करने का अधिकार 18 वर्ष से घटकर 16 वर्ष किया गया है। उन्होंने सभी नेपाली भाइयों और बहनों से अपील की कि आगामी प्रतिनिधि सभा चुनावों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लें और ऐसे योग्य प्रतिनिधि चुनें जो युवाओं की बदलती आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर सकें। सुशीला कार्की ने कहा कि सभी राजनीतिक दल, नागरिक समाज, मीडिया और अन्य संबंधित पक्षकार चुनाव के सफल, निष्पक्ष और निर्भीक आयोजन में सक्रिय रूप से हिस्सा लें। प्रधानमंत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण चुनाव के लिए अनिवार्य है और देश के सभी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक धैर्य पूर्वक शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें।

ये भी पढ़े

ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर

Spread the love

New York
International

IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और […]

Spread the love
Read More
New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More