डबल मर्डर के बाद एक बार फिर विकासनगर पुलिस को खुली चुनौती

thief
  • माफिया मुख्तार अंसारी को घुटने टेकाने वाले IPS अधिकारी यमुना प्रसाद के घर लाखों की चोरी
  • नकदी, जेवरात, घड़ी, चांदी के बर्तन व टोंटियां ले उड़े चोर
  • पुलिस अफसर मौके पर मामले की छानबीन में जुटे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में खूनी लुटेरों से लेकर चोरों का आतंक थम नहीं रहा है। साल 2016 में विकासनगर क्षेत्र बागबत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी के साले पुष्प जीत सिंह व उसके साथी संजय मिश्र की हत्या की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि इसी थाना क्षेत्र में नोएडा में डीसीपी पद तैनात आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के मकान नंबर एक व 197 लाखों की चोरी कर बदमाशों ने एक बार फिर विकासनगर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। बेख़ौफ़ चोरों ने घर में रखी 50 हजार रुपए की नकदी, 10 चांदी के सिक्के, तीन हाथ की घड़ी, दीवार घड़ी, चांदी के बर्तन व 20 टोंटियां चोरी कर भाग निकले।

ये भी पढ़े

PDA की एकता तोड़ना चाहती है BJP : अखिलेश

आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के घर हुई चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद ने माफिया मुख्तार अंसारी के ऊपर लगाम कसा था और यमुना प्रसाद एक ऐसे अफसर हैं जिनकी गिनती जांबाजों में मानी जाती है। आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद वर्तमान में नोएडा में डीसीपी के पद पर तैनात हैं और उन्होंने अपना आवास राजधानी लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बनवा रखा है।

ये भी पढ़े

सिंगर खान साब की मां का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

बताया जा रहा है कि उनके मकान नंबर एक व 197 में बेखौफ बदमाशों ने धावा बोलकर घर में रखी 50 हजार रुपए की नकदी के अलावा लाखों के जेवरात व हजारों रुपए की कीमत की टोपियां चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने मकान की देखरेख के लिए अपने रिश्तेदार असित सिद्धार्थ को सौंपा था लेकिन इसके बावजूद बेखौफ मकान में लाखों की चोरी कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ जांच-पड़ताल की लेकिन चोरों का कुछ सुराग हाथ नहीं लगा।

ये भी पढ़े

ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर

Spread the love

Quetta
Crime News homeslider International

बड़ी दहशतगर्दी: ट्रेन पर बम से हमला, 30 की मौत, सैकड़ों घायल

Quetta क्वेटा में रविवार को हुए भीषण बम धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिसमें एक ट्रेन की बोगी के परखच्चे उड़ गए। इस हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए […]

Spread the love
Read More
Bengaluru Boxing Coach Case
Crime News

बेंगलुरु बॉक्सिंग कोच केस: नाबालिग महिला बॉक्सर के उत्पीड़न से मचा हड़कंप

Bengaluru Boxing Coach Case : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी बॉक्सिंग क्लब में ट्रेनिंग लेने वाली 17 वर्षीय महिला बॉक्सर ने अपने ही कोच पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद खेल जगत में हड़कंप मच गया है। पीड़िता […]

Spread the love
Read More
Minor Girls Rescue 
Crime News

बलिया के स्पा सेंटर में चल रहा था अवैध कारोबार, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Minor Girls Rescue  : दिल्ली पुलिस ने एक बड़े मानव तस्करी और सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छापेमारी की है। पुलिस की इस कार्रवाई में  आठ लड़कियों को बरामद किया गया, जिनमें से सात  नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार, बलिया में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध धंधा […]

Spread the love
Read More