हिमाचल के इस चमत्कारी मंदिर में पत्थर टकराने से पूरी होती है मुराद

Untitled 6 copy 26

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक 350 वर्ष एक पुराना मंदिर है जिसके बारे में बहुत चमत्कारी घटनाएं प्रचलित है। माता टौणी देवी का मंदिर आध्यात्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मंदिर लगभग 350 वर्ष पुराना है और चौहान वंश की कुलदेवी के रूप में पूजनीय है। नवरात्री के दौरान मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर का इतिहास मुगल साम्राज्य के समय से जुड़ा है। उस समय कुछ चौहान वंश के लोग धर्मांतरण से बचने के लिए राजस्थान से इस दुर्गम क्षेत्र में आए और माता टौणी देवी की शरण ली।

ये भी पढ़े

उपांग ललिता व्रत आज है, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और जाप

उनकी श्रद्धा और आस्था की याद में इस मंदिर की स्थापना की गई। मंदिर की विशेषता यह है कि यहां भक्तजन अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पिंडी के पास रखे दो पत्थरों को आपस में टकराते हैं। कहा जाता है कि माता टौणी देवी को सुनाई नहीं देता था, इसलिए श्रद्धालु अपनी इच्छाओं को पूरा कराने के लिए पत्थरों की आवाज के माध्यम से देवी का आह्वान करते हैं। ऐसा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान विशेष उत्साह देखने को मिलता है। महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु पत्थरों को टकराकर अपनी इच्छाओं को देवी के सामने रखते हैं। मंदिर कमेटी के सदस्यों के अनुसार, यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है और चौहान वंश के लोग इसे अपनी कुलदेवी के प्रति आस्था और सम्मान के रूप में मानते हैं।

ये भी पढ़े

इन शक्तिपीठों में आज भी होते हैं चमत्कार, जानिए महत्व और मान्यता

स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु हर बार अपनी मन्नत पूरी होने का अनुभव करते हैं। यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह दर्शाता है कि कैसे मुगल साम्राज्य के समय कठिन परिस्थितियों में भी लोगों ने अपनी आस्था और संस्कृति को बनाए रखा। भौगोलिक दृष्टि से मंदिर हमीरपुर से 14 किलोमीटर की दूरी पर टौणीदेवी कस्बे में स्थित है और मंडी वाया अवाहदेवी नैशनल हाईवे-03 के मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं का तांता इतना अधिक होता है कि दूर-दूर से आने वाले लोग सुबह से ही मंदिर परिसर में कतारों में खड़े रहते हैं। (BNE )

Spread the love

TET
Education homeslider Maharastra

महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक से हड़कंप परीक्षा रद्द, जांच शुरू…कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

TET महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET 2025) परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने के आरोपों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (MSCE), पुणे ने रविवार, 28 जून को होने वाली परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। ये भी पढ़े UP में तन-मन भिगोने जल्द […]

Spread the love
Read More
Monsoon
Analysis homeslider National Weather

UP में तन-मन भिगोने जल्द आ रहा है मानसून

Monsoon उत्तर प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिये जल्द अच्छी खबर आने वाली है। यूपी में मानसून 27 से 30 जून तक पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है, जो 5 जुलाई तक पूरे राज्य में पूरी तरह छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जून के तीसरे सप्ताह से मानसूनी गतिविधियां तेजी […]

Spread the love
Read More
Bharat Bhushan Tiwari
Analysis Bihar homeslider

पुलिसिया सत्ता बनाम कानून का राज

बिहार के भोजपुर की वह घटना, जिसमें भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में जान चली गई, आज एक बार फिर से समूचे देश में उस सवाल को जिंदा कर गई है जो बरसों से हमारी न्याय व्यवस्था की बुनियाद को हिला रहा है। जब किसी आरोपी के कथित आत्मसमर्पण के बाद भी उसकी लाश […]

Spread the love
Read More