इन शक्तिपीठों में आज भी होते हैं चमत्कार, जानिए महत्व और मान्यता

Untitled 4 copy 27

भोपाल। शारदीय नवरात्रि देवी दुर्गा और उनकी विभिन्न शक्तियों की उपासना और साधना का महापर्व माना जाता है। नवरात्रि के दौरान देशभर के देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। मध्य प्रदेश में भी कई शक्तिपीठ और प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जहां विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है।

अवंति शक्तिपीठ : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शिप्रा नदी के पूर्वी तट पर स्थित अवंति शक्तिपीठ देवी भक्तों के लिए प्रमुख केंद्र है, जिसे भैरव पर्वत मंदिर भी कहा जाता है। मान्यता है कि यहां माता सती का ऊपरी होंठ गिरा था। इसी कारण इस स्थल को 51 शक्तिपीठों में विशेष स्थान प्राप्त है। यहां माता को मां अवंती या अवंतिका के रूप में पूजा जाता है, जबकि भगवान शिव की पूजा लम्बकर्ण के रूप में की जाती है। नवरात्रि के समय यहां विशेष पूजन, भंडारा और भव्य आयोजन होते हैं।

कालमाधव शक्तिपीठ : अमरकंटक धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पावन स्थल माना जाता है। यहां स्थित कालमाधव शक्तिपीठ का महत्व इसलिए है, क्योंकि मान्यता है कि यहां देवी सती का बायां नितंब गिरा था। देवी को यहां काली रूप में पूजा जाता है, जबकि भगवान शिव कालमाधव या असितांग के रूप में विराजमान हैं। नवरात्रि के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक अनुष्ठान, साधना और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है।

नर्मदा शक्तिपीठ : अमरकंटक में ही स्थित देवी नर्मदा शक्तिपीठ को भी अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां माता सती का दायां नितंब गिरा था। इस स्थल पर देवी नर्मदा या सोनाक्षी के रूप में पूजी जाती हैं और भैरव भद्रसेन नाम से विराजमान हैं। यहां नवरात्रि के अलावा मकर संक्रांति, शरद पूर्णिमा, रामनवमी और दीपावली जैसे त्योहारों पर भी विशेष उत्सव का आयोजन होता है। इसके अलावा, भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले के पाटन गांव में स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ का भी बहुत महत्व है। मान्यता है कि यहां माता सती का वाम स्कंध (बायां कंधा) वस्त्र समेत गिरा था। इसी कारण इस स्थान को देवीपाटन कहा जाता है। नवरात्रि के समय यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Spread the love

MP Two Child Policy
homeslider Madhya Pradesh

MP में खत्म हुआ दो बच्चों वाला नियम…अब सरकारी नौकरी में नहीं लगेगी रोक

MP Two Child Policy मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों से जुड़े एक महत्वपूर्ण नियम को समाप्त करने का फैसला किया है। CM मोहन यादव की सरकार ने सरकारी सेवाओं में भर्ती के लिए लागू दो बच्चों की सीमा को खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद अब दो से […]

Spread the love
Read More
Somvati Amavasya
homeslider Religion

अधिमास की सोमवती अमावस्या 15 जून को, दुर्लभ संयोग को लेकर गजब का उत्साह

कई वर्षों के बाद आया है ऐसा दुर्लभ संयोग, पितृ दोष, शनि शांति के लिए शानदार दिन आचार्य धर्मेश उपाध्याय Somvati Amavasya इस वर्ष 15 को 2026 (सोमवार) को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या को विशेष धार्मिक महत्व का दिन माना जा रहा है। धर्माचार्यों के अनुसार इस बार सोमवती अमावस्या अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में […]

Spread the love
Read More
Delhi Fire Tragedy
Madhya Pradesh

दिल्ली अग्निकांड: रसोई से शुरू हुई तबाही? शेफ के बयान ने खोले कई राज

Delhi Fire Tragedy : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुए भीषण होटल अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद से पुलिस, फायर विभाग और फॉरेंसिक टीम लगातार जांच में […]

Spread the love
Read More