गोंडा: दोहरे हत्याकांड से फैली से सनसनी

murder
  • बेरहम ने पत्नी और ससुर को उतारा मौत के घाट
  • वसीयत निरस्त करने से खफा था कातिल दामाद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे रिश्तों का कत्ल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोंडा जिले परसपुर क्षेत्र स्थित राजापुर गांव में शारदीय नवरात्रि पर्व के पहले ही दिन दंपति की हुई हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जमीन की वसीयत को लेकर एक युवक ने सोमवार को अपनी पत्नी व ससुर की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक पवन कुमार नाम के युवक की शादी करीब आठ साल पहले संगीता के साथ हुई थी। संगीता अपने माता पिता की इकलौती बेटी थी और उसके पिता मंगल ने अपनी पूरी संपत्ति बेटी संगीता व दामाद पवन कुमार के नाम पर वसीयत कर दी थी, लेकिन इस बीच पवन का अपनी पत्नी संगीता से कुछ मनमुटाव हो गया था। इससे नाराज मंगल ने पांच दिन पहले पवन का नाम वसीयत से हटा दिया था और संगीता के नाम पर नई वयीयत कर दी।

ये भी पढ़े

नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

इस बात को लेकर पवन कुमार नाराज था। सोमवार सुबह इसी बात को लेकर पवन कुमार का अपनी पत्नी संगीता से विवाद होने लगा। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। नाराज पवन कुमार ने संगीता का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। मंगल अपनी बेटी को बचाने दौड़ा तो पवन कुमार ने उसका भी गला दबा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मंगल की सांस रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल दंपति को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के मुताबिक वसीयत को लेकर आरोपी पवन कुमार ने अपनी पत्नी व ससुर की गला दबाकर हत्या की है। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Spread the love

Ishq ka bhoot
Crime News homeslider

पहले संबंध बनाया, फिर फिजिकल रिलेशन और अब वायरल फोटो की धमकी से ले लिया प्रोजेक्ट

Ishq ka bhoot  इश्क का भूत यदि सिर चढ़ रहा हो तो ये खबर जरूर पढ़ लें लड़कियां एक हाई प्रोफाइल इंजीनियर युवती पर कथित हनी ट्रैप रैकेट चलाने के गंभीर आरोप लगने के बाद कारोबारी और कॉर्पोरेट जगत में हलचल मच गई है। एक बिजनेसमैन ने आरोप लगाया है कि युवती ने पहले उनसे […]

Spread the love
Read More
Instagram Love Story
Crime News homeslider

शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन

Instagram Love Story छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 45 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने पुराने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। इसके बाद घटनाक्रम ने ऐसा दुखद मोड़ लिया कि रेलवे ट्रैक के पास हुए विवाद के दौरान प्रेमी की ट्रेन की चपेट […]

Spread the love
Read More
  Nepal Border Smuggling
Crime News

नेपाल सीमा से बिहार लाए जा रहे 80 पेटी चाइनीज सेब जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नेपाल बॉर्डर पार कर बिहार पहुंच रही थी संदिग्ध पिकअप वैन पूछताछ में वाहन चालक वैध दस्तावेज पेश करने में रहा नाकाम जब्त माल की जांच में जुटा कस्टम विभाग, रिपोर्ट का इंतजार उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nepal Border Smuggling : नेपाल सीमा के रास्ते बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही चाइनीज सेब […]

Spread the love
Read More