नेपाल यात्रा के दौरान भारतीय नागरिक सावधानी बरतें: भारतीय दूतावास

Untitled 4 copy 21

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत ने जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। नेपाल में भारतीय दूतावास ने लोगों से यात्रा करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है, हालांकि कहा गया है कि स्थिति में सुधार हुआ है। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन नंबर और ईमेल सार्वजनिक कर दिए हैं तथा लोगों से कहा है कि यदि आवश्यक हो तो वे उनसे संपर्क करें। भारत ने जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों से उत्पन्न स्थिति का हवाला देते हुए अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है।

दूतावास द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है, “पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में नेपाल में स्थिति में काफी सुधार हुआ है। सड़क परिवहन और उड़ानें नियमित रूप से चल रही हैं। हालांकि, नेपाल की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और भारतीय दूतावास या स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की सलाह दी जाती है। बताया जा रहा है कि आंदोलन के बाद नेपाल में पहले से शांति बनी हुई है, लेकिन अभी भी काठमांडू और पोखरा में कई सरकारी भवन आंदोलन के कारण जलाए गए हैं। वहां पर काम किसी तरह से वैकल्पिक व्यवस्था के कारण शुरू हुआ है। बेरोजगारी के कारण चोरी आदि की घटनाएं बढ़ गई हैं।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More