पैसे के लेनदेन के विवाद में PNC के दो चालकों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा फरार

Untitled 2 copy 33
  • फरार चालक प्रेम शंकर पांडेय के खिलाफ कोल्हुई थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा में स्थित PNC  कंपनी में काम करने वाले दो डंपर चालकों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक की मौत हो गई। एक चालक के फरार होने की सूचना है। बताया जाता है कि यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। मिली जानकारी के मुताबिक डंपर चालक अजय यादव (24) जो बांसगांव गोरखपुर का रहने वाला था और उसका साथी चालक प्रेम शंकर पांडेय जो बरहज, देवरिया का निवासी है, शाम के समय शराब भट्ठी से लौट रहे थे इसी दौरान दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि प्रेम शंकर पांडेय ने अजय के सीने में सरिया घुसा दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल अजय यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हमला करने के बाद चालक प्रेम शंकर पांडेय मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

SO गौरव कन्नौजिया ने मीडिया को बताया कि मृतक के पिता रामनयन यादव की तहरीर पर प्रेम शंकर पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More