भारत-न्यूजीलैंड व्यापार वार्ता का तीसरा दौर पूरा, अक्‍टूबर में होगी अगली बैठक

Untitled 3 copy 32

नई दिल्‍ली भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच प्रस्‍तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर तीसरे दौर की वार्ता शुक्रवार को न्यूजीलैंड के क्वीन्सटाउन में पूरी हो गई। बैठक के दौरान चर्चा से आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और संतुलित एवं पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते पर शीघ्र निष्कर्ष निकालने की दिशा में काम करने की दोनों देशों ने साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए अगले दौर की व्यक्तिगत बातचीत 13 और 14 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली में करेंगे, जबकि अंतर-सत्रीय बैठकों के माध्यम से चर्चा जारी रहेगी। न्यूजीलैंड के क्वीन्सटाउन में 15-19 सितंबर तक हुई तीसरे दौर की वार्ता में द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। तीसरे दौर की बातचीत में समझौते के सभी क्षेत्रों पर रचनात्मक चर्चा हुई। इस दौरान कई अध्याय पूरे हुए और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई। दोनों पक्षों ने अंतर-सत्रीय वार्ताओं के जरिए गति बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

इस स्तर की वार्ताओं का दौर इसी साल 16 मार्च को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले की बैठक के दौरान शुरू किया गया था। वाणिज्‍य मंत्रालय ने कहा कि आमने-सामने की बातचीत का अगला दौर 13-14 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा। मंत्रालय ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में न्यूजीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 49 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। प्रस्तावित FTA से व्यापार प्रवाह को और बढ़ावा मिलने, निवेश संबंधों को बढ़ावा मिलने, आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन को मजबूत करने और दोनों देशों में व्यवसायों के लिए विश्वसनीय ढांचा तैयार होने की उम्मीद है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Business

रिलायंस डिजिटल की सेल में 15 से 30 हजार तक की छूट

Reliance Digital Sale 2026 : स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज अपग्रेड करने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए रिलायंस डिजिटल ने D.I.S.C.O. (Digital India Sale Crazy Offers) सेल शुरू की है। यह सेल 16 अगस्त 2026 तक चलेगी। कंपनी की ओर से इस सेल में एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर, UPI डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI […]

Spread the love
Read More
Tata Group
Business

टाटा समूह में तीसरा बड़ा नेतृत्व संकट, चंद्रशेखरन की विदाई ने बढ़ाई हलचल

टाटा समूह में शीर्ष नेतृत्व पर फिर उठे सवाल Tata Group leadership crisis: टाटा समूह अपनी मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस, कारोबारी मूल्यों और विश्वसनीयता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हालांकि, पिछले करीब तीन दशकों में समूह के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव कई बार गंभीर विवादों और सत्ता संघर्ष का कारण बना है। अब टाटा […]

Spread the love
Read More
Cab Booking
Business Science & Tech

जल्दी कैब कन्फर्म कराने के लिए अब नहीं चलेगा टिप का खेल, सरकार ने लगाई रोक

सरकार ने एग्रीगेटर्स को दिए सख्त निर्देश Cab Booking Tips and Rules: अगर आप Ola, Uber या किसी दूसरे ऐप से कैब बुक करते हैं और राइड जल्दी कन्फर्म कराने के लिए बुकिंग से पहले टिप देने का विकल्प दिखाई देता है, तो अब ऐसा नहीं चलेगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कैब एग्रीगेटर्स […]

Spread the love
Read More