अडाणी समूह का मार्केट कैप एक ही दिन में 69 हजार करोड़ रुपये उछला

Untitled 2 copy 31

नई दिल्‍ली। पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की क्लीन चिट मिलने के बाद अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को भारी उछाल देखने को मिला। इससे समूह का संयुक्त रूप से बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 69 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक अडाणी पावर 12.40 फीसदी की उछाल के साथ सबसे आगे रही। कारोबार के दौरान इसका शेयर उछलकर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अडाणी टोटल गैस में 7.35 फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 5.33 फीसदी और अडाणी एंटरप्राइजेज में 5.04 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस भी 4.70 फीसदी चढ़ा। इसके अलावा सांघी इंडस्ट्रीज में 1.41 फीसदी, एसीसी में 1.21 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स में 1.09 फीसदी और अंबुजा सीमेंट्स में 0.28 पीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इस व्यापक तेजी का असर ये हुआ कि समूह की सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्य 13.96 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस तरह एक ही दिन में अडाणी समूह का बाजार मूल्यांकन 69,000 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के लगाए आरोपों पर अडाणी समूह और उसके चेयरमैन गौतम अडाणी को क्लीन चिट दे दिया है। इस सकारात्मक घटनाक्रम का समूह की सभी कंपनियों के शेयरों पर अनुकूल असर देखने को मिला। वहीं, वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की अडाणी पावर के बारे में जारी की गई सिफारिश ने भी निवेशक धारणा पर अनुकूल असर डाला। इससे निवेशकों का भरोसा लौटा और समूह की कंपनियों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली है। अब बंद हो चुकी अमेरिका की निवेश फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी, 2023 में अडाणी समूह पर शेयरों में हेराफेरी और संबंधित पक्षों के लेन-देन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों से समूह की कंपनियों के बाजार मूल्य में करीब 150 अरब डॉलर तक की गिरावट आई थी। (हिन्दुस्थान समाचार)

EPFO
Business

EPFO नया अपडेट: PF पैसा अब मिलेगा और भी आसान तरीके से

EPFO new update 2026 : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। अब PF निकालना और ट्रांसफर करना पहले से ज्यादा आसान, तेज और डिजिटल होने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि कर्मचारियों को अपने रिटायरमेंट फंड के लिए […]

Read More
Business

महंगाई का झटका : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से नई कीमतें लागू

Amul milk price increase : देश में एक बार फिर महंगाई का असर देखने को मिला है। भारत की सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों में से एक अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार 14 मई से दूध के दाम में ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि लागू होगी। […]

Read More
Samsung A 57
Business homeslider Technology

Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

बैक पैनल में लगा ग्लास फिनिश फोन को देता है नया लुक, स्लिम बॉडी के साथ स्पेशल मूवी, वेब सीरीज, क्रिकेट मैच और 4K वीडियो देखने का शानदार अनुभव पाने के लिए सैमसंग ए-57 दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने इस नए मिड-बजट स्मार्टफोन में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक कई बड़े अपग्रेड किए हैं। […]

Read More