महराजगंज: भिटौली क्षेत्र तेज़ रफ़्तार से चल रही तीन रोडवेज बसों में टक्कर

Untitled 6 copy 19
  • हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल, 15 लोगों की हालत गंभीर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में अगया पुल पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहां तीन सरकारी बसों की भीषण टक्कर में 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें से 15 से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही एक सरकारी बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई तभी पीछे से आ रही तीसरी बस भी दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान यह टक्कर हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस कारण घायलों को तुरंत मदद नहीं मिल सकी। गांव वालों और राहगीरों ने ही उन्हें बसों से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More