भारत ने UN में कहा-आतंकवाद के लिए न हो अफगान जमीन का इस्तेमाल

Untitled 2 copy 27

शाश्वत तिवारी

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की सूची में दर्ज पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूहों और उनके समर्थकों को अफ़ग़ानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए न करने देने की वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया है। भारत ने साफ कहा कि इन संगठनों और उनके मददगारों को अफगान जमीन का दुरुपयोग करने से रोकना होगा।

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने 17 सितंबर को अफगानिस्तान पर हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह बात कही। भारतीय राजनयिक ने कहा कि भारत अफ़ग़ानिस्तान की मदद के लिए हमेशा अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहयोग का समर्थन करता रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सिर्फ़ तालिबान को सज़ा देने से कोई फ़ायदा नहीं होगा। हरीश ने अफ़ग़ानिस्‍तान के लोगों की मदद के लिए नए और रचनात्मक तरीक़े अपनाने का आह्वान किया। भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले की अफ़ग़ानिस्तान द्वारा की गई कड़ी निंदा का भी स्वागत किया।

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हरीश के संबोधन की एक वीडियो क्लिप साझा की है, जिसमें भारतीय राजदूत ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच सभ्यता का गहरा रिश्ता है। भारत की दिली ख्वाहिश है कि अफगानिस्तान में अमन और तरक्की हो। भारत अफ़ग़ानिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।
उन्होंने बताया कि इस महीने अफ़ग़ानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने सबसे पहले मदद पहुंचाई थी। हरीश ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान को मदद पहुंचाने की भारत की प्रतिबद्धता पर कोई समझौता नहीं हो सकता। अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण में मदद के लिए मानवीय सहायता और प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
G7 Summit 2026
International

G7 समिट में भारत की मजबूत मौजूदगी, एवियन पहुंचे पीएम मोदी

  G7 Summit 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फ्रांस के एवियन शहर पहुंचे, जहां वे G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह दौरा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर हो रहा है। भारत इस बार भी G7 समिट में एक साझेदार देश (Partner Country) के रूप […]

Spread the love
Read More