पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल अन्य फरार

gun
  • गौकशी के आरोप में कुछ दिनों से चल रहा था फरार
  • दुबग्गा थाना क्षेत्र के समरथ नगर गांव के पास हुई मुठभेड़

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब ग्यारह बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही वह दबोच लिया गया। पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया। उसके कुछ साथी अंधेर का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस का दावा है कि उनकी तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। DCP पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार देर रात करीब ग्यारह बजे डीसीपी पश्चिमी की क्राइम टीम और दुबग्गा पुलिस समरथ नगर गांव के सामने किसान पथ की सर्विस लेन पर चेकिंग अभियान चलाकर चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान कुछ संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आते दिखे।

पुलिस टीम ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली जा धंसी। घायल बदमाश की पहचान हरदोई जिले के कासिमपुर क्षेत्र स्थित झबनिया खेड़ा निवासी वासिम के रूप में हुई। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद हुए हैं। जबकि मौके का फायदा उठाते हुए उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। DCP  पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ गौकशी करने के कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों पहले ही दुबग्गा क्षेत्र में गौकशी की घटना हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More
Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More
Ajinkya Rahane
Sports Uttar Pradesh

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

संन्यास के बाद भावुक हुए अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने करियर को विराम दे दिया है। रहाणे के इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक खास दौर का भी अंत माना जा […]

Spread the love
Read More