एशिया कप हॉकी 2025 : नवनीत कौर ने पूरे किए 200 अंतरराष्ट्रीय मैच

Untitled 1 copy 18
  • नवनीत कौर ने पूरे किए 200 अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच

हांगझोऊ । भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर ने शनिवार को जापान के खिलाफ खेले गए सुपर-4 मुकाबले में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। इस मैच के दौरान नवनीत ने अपने करियर का 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए एक अहम माइलस्टोन पूरा किया। 29 वर्षीय नवनीत कौर इस समय एशिया कप 2025 में भारत की दूसरी सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी भी हैं। नवनीत ने 2014 में सीनियर डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2013 में भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद से वह लगातार भारतीय टीम की भरोसेमंद खिलाड़ी बनी रहीं।

इनके नाम कई उपलब्धियां जुड़ी हैं, जिनमें प्रमुख हैं…

  • टोक्यो ओलंपिक 2020 में टीम की ऐतिहासिक चौथे स्थान की उपलब्धि में शामिल होना।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (बर्मिंघम) में कांस्य पदक जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं।
  • एशियाई खेलों में 2018 (जकार्ता) में रजत और 2022 (हांगझोउ) में कांस्य पदक जीता।
  • 2017 एशिया कप (काकामिगाहारा) में स्वर्ण पदक, 2022 (मस्कट) में कांस्य पदक जीता।
  • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2018 (डोंगहे) में रजत और 2023 (रांची) व 2024 (राजगीर) में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं।

अपने 200वें मैच पर नवनीत कौर ने कहा कि यह मेरे करियर का बेहद खास पल है। 2014 में डेब्यू के बाद यह सफर शानदार रहा है। हर टूर्नामेंट ने मुझे कुछ नया सिखाया है। परिवार, साथी खिलाड़ियों, कोच और प्रशंसकों के समर्थन के लिए मैं आभारी हूं। इंडिया की जर्सी पहनना हमेशा गर्व की बात है। मैं आगे भी अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी और चाहूंगी कि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां हॉकी को अपनाएं। हॉकी इंडिया अध्यक्ष डॉ दिलीप तिर्की ने नवनी को विशेष उपलब्धि पर बधाई दी और कहा  कि भारत के लिए 200 मैच खेलना उत्कृष्टता और धैर्य का प्रतीक है। नवनीत ने कई अहम मौकों पर गोल किए और युवा खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बनीं। हमें उनकी उपलब्धि पर गर्व है। वहीं  हॉकी इंडिया के सचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि नवनीत कौर की यात्रा हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है, जो भारत के लिए हॉकी खेलने का सपना देखती है। 200 मैच पूरे करना उनकी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

Spread the love

Sports

रिंकू सिंह की टीम इंडिया में वापसी, जिम्बाब्वे सीरीज में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका

Rinku Singh Comeback : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी हो गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह बाद में टीम से बाहर हो गए थे। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें दोबारा मौका मिला […]

Spread the love
Read More
Sports

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर संकट, टीम इंडिया के दौरे को लेकर अभी भी संशय बरकरार

India vs Bangladesh Series 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी बांग्लादेश दौरे को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रस्तावित वनडे और T 20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। हालांकि बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड को अब भी उम्मीद है कि सितंबर 2026 में होने वाली इस सीरीज […]

Spread the love
Read More
Sports

\IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई शुरुआत, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का पूरा स्क्वाड

IND vs ZIM : इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। टीम की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जिनके नेतृत्व में भारत पहली […]

Spread the love
Read More