खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा फिर स्थगित

Untitled 5 copy 13

जम्मू। माता वैष्णो देवी मंदिर तीर्थयात्रा खराब मौसम के मद्देनजर रविवार को पुन: को स्थगित कर दी गयी। यह यात्रा 19 दिनों के लंबे अंतराल बाद रविवार से शुरू होने वाली थी। मंदिर बोर्ड के अधिकारी ने बताया,” माता वैष्णो देवी यात्रा जो रविवार से शुरू होने वाली थी, भवन और मार्गों पर लगातार बारिश के कारण अगले आदेश तक पुन: स्थगित की जाती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से निवेदन है कि आधिकारिक संचार तंत्र के जरिये जानकारी प्राप्त करते रहें। 26 अगस्त को अधकुवारी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी बारिश से आये भूस्खलन में कम से कम 34 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी, जिसमें अधिकतर श्रद्धालु थे और कई अन्य घायल हो गये थे।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने 26 अगस्त के भूस्खलन की जांच के लिये एक उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। जम्मू कश्मीर के जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शालिन काबरा की अध्यक्षता में गठित समिति में जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक बी.एस. टूटी भी शामिल हैं। यह समिति एलजी सिन्हा को घटना की जांच कर रिपोर्ट देगी।

इससे पहले कटरा के आध्यात्मिक विकास केंद्र में 13 सितंबर को माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक की गयी, जिसमें 22 सितंबर से चलने वाली नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के दौरान निर्बाध तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने पर चर्चा की गयी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि नवरात्रि निकट है और ऐसे में बोर्ड को तीर्थस्थल और कटरा स्थित आधार शिविर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है इसलिए नवरात्रि पर्व के दौरान सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने आने वाले दिनों में बिना किसी परेशानी के तीर्थयात्रा के लिए विभिन्न मोर्चों पर कार्रवाई करने का भी आह्वान किया। (वार्ता)

Untitled 6 copy
National Politics

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया मजबूत आर्थिक संदेश

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की औपचारिक शुरुआत ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के भव्य उद्घाटन के साथ हुई। नई दिल्ली में आयोजित इस फोरम में सदस्य देशों के व्यापारिक दिग्गजों और सरकारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री […]

Read More
Srinagar
National Politics

वंदे मातरम पर कांग्रेस से भिड़े उमर अब्दुल्ला, बोले- क्या कश्मीरियों को जेल भेजना है?

Srinagar: जम्मू-कश्मीर में वंदे मातरम के पूरे गायन को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी सहयोगी कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए साफ किया है कि सरकारी कार्यक्रमों में लागू नियमों का पालन करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने तीखे अंदाज में पूछा कि […]

Read More
National Politics

भारत दौरे पर इस्माइली इमाम, जयशंकर से की मुलाकात

New Delhi: शिया इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें वंशानुगत इमाम और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) के अध्यक्ष, प्रिंस रहीम आगा खान (पंचम) नई दिल्ली पहुंचे हैं। इमाम के रूप में पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका रेड-कार्पेट बिछाकर गर्मजोशी से […]

Read More