नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने तय की अगले आम चुनावों की तारीख

Prime Minister Sushila KarkiNayaLook

काठमांडू। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने पहली मंत्रिमंडल बैठक में संसद को भंग करने की सिफारिश की है। प्रधानमंत्री ने आगामी संसदीय चुनाव के लिए तारीख भी पाँच मार्च 2026 तय कर दी है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संसद को भंग करने तथा अगले चुनाव कराने की सिफारिश का समर्थन किया है। कार्की ने शुक्रवार रात को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

उन्हें राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 61 (तीन) और (चार) के तहत नियुक्त किया गया, जो राज्य प्रमुख को अंतरिम सरकार के नेता को नामित करने का अधिकार देता है। यह फैसला आठ-नौ सितंबर 2025 के युवा विद्रोह के बाद में आया है जिसने नेपाल की प्रमुख राजनीति को उथल-पुथल कर दिया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की शुक्रवार को युवा विद्रोह के प्रतिनिधियों के समर्थन से प्रधानमंत्री नियुक्त की गयीं। उन्हें छह महीने के भीतर आम चुनाव कराने को कहा गया है। (वार्ता)

 

Modi-Jinping Meeting
International

सात साल बाद मोदी-जिनपिंग मुलाकात, दुर्लभ खनिजों पर बन सकती है सहमति

Modi-Jinping Meeting: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिनपिंग इस सप्ताह दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। करीब सात साल बाद […]

Read More
Iran-US War
International

ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! F-15 समेत कई अमेरिकी विमानों को नुकसान का दावा

Iran-US War: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव अब और गंभीर होता दिखाई दे रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए कथित हमले में कई अमेरिकी लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से […]

Read More
Colombo
International

भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अपनी जमीन, श्रीलंका ने राजनाथ सिंह को दिया भरोसा

Colombo: भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान स्पष्ट भरोसा दिलाया कि श्रीलंका की जमीन का इस्तेमाल भारत की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी गतिविधि के […]

Read More