इश्क और जंग में सब जायज़ है मेरे दोस्त, पति से इतने फुट लंबी है पत्नी

Untitled 9 copy 7
  • रब ने बना दी जोड़ी वाली मिसाल यहां बिल्कुल फिट, जानें कैसे हैं पति पत्नी

ब्राजील। ब्राजील की छह फीट नौ इंच की महिला ने पाँच फीट चार इंच के पुरुष से विवाह किया है। जब दोनों घर से बाहर निकलते हैं तो लोगों की नजरें उन पर ही होती है। महिला ने बताया कि लंबाई की वजह से कैसे उन्हें लोगों की नजरों और अजीबोगरीब रिएक्शंस का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इनकी लव स्टोरी और शादीशुदा जिंदगी ऑनलाइन वायरल होती रहती है और ये कपल चर्चा के केंद्र में रहता है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील की एलिसेन दा क्रूज सिल्वा, अपने देश में अधिकांश लोगों से लंबी हैं। उनका कद छह फीट नौ इंच है। उन्होंने बताया कि जब वह अपने से एक फीट छोटे पति के साथ बाहर निकलती हैं तो लोग उन्हें देखकर मुस्कुराते और घूरते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं है।

चिकित्सकीय डिसऑर्डर की वजह से बढ़ गई लंबाई

एलिसन दा क्रूज सिल्वा की लंबाई पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है। उनका यह विशालकायपन एक चिकित्सीय स्थिति है जो पिट्यूटरी ग्रंथि पर एक ट्यूमर के कारण होता है। इस वहज से उनकी लंबाई सामान्य से कुछ ज्यादा है। सिल्वा ने बताया कि उनकी लंबाई कैसे उनके लिए हमेशा एक चुनौती रही। खासकर रोमांटिक संभावनाओं की तलाश के दौरान यह एक बड़ी बाधा थी। अपने पति से मुलाकात और प्यार के बारे में बताते हुए सिल्वा ने कहा कि आठ साल पहले जब वह सैलिनोपोलिस में अपने घर के पास काम कर रही थीं, तब उनकी नजर पहली बार फ्रांसिनाल्डो दा सिल्वा कार्वाल्हो पर पड़ी।

Spread the love

One thought on “इश्क और जंग में सब जायज़ है मेरे दोस्त, पति से इतने फुट लंबी है पत्नी”

Comments are closed.

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More