सुप्रीम कोर्ट ने अकोला दंगों के मामले की जांच के लिए SIT गठन करने का दिया निर्देश

Supreme court NayaLook

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 2023 में महाराष्ट्र के अकोला में हुए दंगों के मामले की जांच के लिए गुरुवार को एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन करने का निर्देश दिया।  न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने इस संबंध में आदेश पारित करते हुए कहा कि SIT में हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए जाएंगे। पीठ ने दंगों के दौरान एक हत्या मामले के चश्मदीद गवाह होने का दावा करने वाले मोहम्मद अफजल मोहम्मद शरीफ की विशेष पर अनुमति याचिका यह फैसला सुनाया।

शीर्ष अदालत ने अपना यह फैसला सुनाते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि एक बार जब कोई व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहन लेता है, तो उसे सभी प्रकार के पूर्वाग्रहों (धर्म, जाति आदि पर आधारित) से ऊपर उठकर कानून के अनुसार अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। याचिकाकर्ता का दावा है कि दंगों के दौरान उस पर भी हमला किया गया था। उन्होंने इस मामले में विशेष जांच दल के गठन की मांग करते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्होंने अपनी बात कहने के लिए उचित समय सीमा में पुलिस अधिकारियों से संपर्क नहीं किया था। (वार्ता)

Spread the love

Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Petrol and Diesel
Business Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें आपके शहर में 1 लीटर का भाव

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें दिल्ली से लखनऊ तक क्या है 1 लीटर का रेट New Delhi : अगर आप आज गाड़ी लेकर घर से निकलने वाले हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक नजर डाल लेना जरूरी है। देश के कई प्रमुख शहरों में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को पेट्रोल और […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi

दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय लड़की को धमकाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आसिफ […]

Spread the love
Read More