सुनियोजित साजिश के तहत BJP के पोस्टर से योगी गायब, षड्यंत्र कर तख्तापलट की तैयारी तो नहीं ?

  •  मुख्यमंत्री वनाम पंकज चौधरी के बीच मनमुटाव पोस्टरवार के रूप मे आया खुलकर सामने
  • नेपाल की तरह यूपी में भी योगी के तख्ता पलटने का चल रहा षड्यंत्र
  • GST  पोस्टरों से सीएम योगी नदारद, संगठन में मचा बवाल
  • हियुवा ने जताई नाराज़गी, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले– करेंगे जांच

महराजगंज । GST सुधारों के प्रचार के लिए जिलेभर में लगाए गए पोस्टर अब विवाद का कारण बन गए हैं। इन पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और स्थानीय नेताओं की तस्वीरें तो मौजूद हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर न होना संगठन में चर्चा का विषय बना है। हिंदू युवा वाहिनी ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए आपत्ति जताई है। जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि यह महज लापरवाही नहीं बल्कि नेपाल में चल रहे तख्तापलट से प्रेरित होकर किया हुआ सुनियोजित साजिश की तरह प्रतीत होता है। उनका कहना है कि अगर भूल होती तो एक-दो पोस्टर में दिखती, मगर पूरे जिलेभर में हर जगह तस्वीर गायब होना योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बहुत बड़े षड्यंत्र की तैयारी है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि वह जिले से बाहर हैं और लौटने के बाद मामले की जांच कराएंगे। वहीं, पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी का कहना है कि पोस्टर न तो संगठन ने लगवाया है और न ही केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की ओर से लगाए गए हैं। फिर भी सीएम योगी की गैरमौजूदगी वाले ये पोस्टर इस वक्त जिले की सियासत में गरमागरम चर्चा का कारण बने हुए हैं और लोग इसे योगी आदित्यनाथ के विरोधियों के मंच पर इकट्ठा होकर योगी के तख्तापलट की तैयारियों के षड्यंत्र की तरफ अंदरूनी तैयारी मान रहे हैं।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More