सहारनपुर: चक्की पर गेहूं पिसवाने गई नाबालिग बच्ची अधेड़ हैवान की अश्लील हरकतें

Untitled 10 copy 4
  • पूरा करतूत CCTV कैमरे में कैद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीते दिनों हुई कई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब सहारनपुर जिले में चक्की पर गेहूं पिसवाने गई एक नाबालिग बच्ची एक 70 वर्षीय हैवान ने सरेआम छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड अध्यापक ने बच्ची को जबरन गोद में उठाया। फिर उसे आटा चक्की में ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। हालांकि, पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी जमकर धुनाई की। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक घटना सहारनपुर जिले के थावना फतेहपुर थाने की रविवार शाम की है। आरोपी ने झाड़ू लगाने के बहाने बुलाया था। जब पीड़िता आटा चक्की में पहुंची तो वह उसके छेड़छाड़ करने लगा। यही नहीं उसने बच्ची को जबरन गोद में उठा लिया और आटा चक्की के अंदर ले जाने लगा। वहीं, पीड़िता खुद को बचाने के लिए चक्की के नीचे छिप गई और उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

कस्बा छुटमलपुर निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी रविवार शाम करीब सात बजे अलालपुर रोड स्थित डेयरी से दूध लेने गई थी। इस दौरान रास्ते में छुटमलपुर के मोहल्ले में रहने वाले अजमेर सिंह ने उनकी बेटी को झाड़ू लगाने के बहाने बुला लिया और आरोपी ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को बचाया और आरोपी की जमकर पिटाई की। लेकिन, वह मौके से भागने में सफल रहा। इस मामले में सीओ मनोज यादव का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अरेस्ट करने के लिए एक टीम लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More