दहशत के साए में नेपाल: राजा की रियासत में बगावत के सुर 

Untitled 1 copy 12
  • लापरवाही रिकार्ड बना प्रधानमंत्री ओली के लिए मुसीबत, पद से दिया इस्तीफा 
  • प्रदर्शनकारियों का उबाल फूंक दिया पीएम व मंत्रियों का आवास 
  • पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी राजलक्ष्मी को जिंदा जलाया 
  • तनाव बरकरार, पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात 
  • नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए DGP राजीव कृष्ण ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

ए अहमद सौदागर 

लखनऊ। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के लिए मंगलवार का दिन काला साबित हुआ। प्रदर्शनकारियों का कड़ा रुख अख्तियार करते देख उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर छोड़ना पड़ा।   उग्र प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई बड़े नेताओं के निजी आवास पर तोड़फोड़ कर हमला किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलायन खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी को आग के हवाले कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सोमवार को पुलिस कार्रवाई में डेढ़ दर्जन से अधिक हुई लोगों की मौत के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग क्रोधित हो गए और जगह-जगह प्रदर्शन कर कई बड़े नेताओं के घर फूंक दिए। यह माजरा देख ओली ने तत्काल प्रभाव से पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारियों की इस धमक की वजह से अब राजा की रियासत में बगावत के सुर सुनाई पड़ने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले से नेपाल में सब-कुछ ठीक चल रहा था कि जैसे ही खबर मिली कि पुलिस की कार्रवाई में 20 लोगों की जानें चली गईं मानों वहां की जनता का ग़ुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया और देखते ही देखते मानो नेपाल का कुछ हिस्सा तहस-नहस हो गया।

ये भी पढ़े

मध्यप्रदेश: IAS के बर्थडे पर होटल में युवतियों का अश्लील डांस

 इस बवाल में फंसे कई भारतीय 

इस मामले में यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद करने तथा उन्हें सुरक्षित लाने के लिए एडीजी कानून-व्यवस्था की अगुवाई में पुलिस की एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सहायता के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर व व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं।

Spread the love

MLA
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

लखनऊ में पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस का बड़ा एक्शन

MLA राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) घोटाले के कथित सरगना और बहराइच की पयागपुर विधानसभा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को विजिलेंस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की लखनऊ सेक्टर टीम ने उन्हें लखनऊ के वेव मॉल क्षेत्र से हिरासत में लिया। विजिलेंस […]

Spread the love
Read More
U TURN
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शंकराचार्य प्रकरण में U-TURN: आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी मुकरे

U-TURN वीडियो बनाकर दिया बयान, कहा- दबाव में दर्ज कराई गई थी FIR नया लुक संवाददाता लखनऊ/मथुरा। सनातन धर्म के सबसे बड़े पदाधिकारी पर यौन शोषण जैसा घिनौना आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने यू-टर्न लिया है और अपने सभी आरोपों से मुकर गए। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण का […]

Spread the love
Read More
Examination
Education homeslider National

परीक्षा पर चर्चा करने वाले PM पेपर लीक पर क्यों हैं मौन

Examination AAP का प्रदर्शन, भर्तियों में फर्जीवाड़ा करती है यूपी सरकार पेपर लीक की पूरी व्यवस्था के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री जिम्मेदार दरोगा भर्ती से लेकर NEET और CUET तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ, सरकार जवाब दे: अनित रावत भाजपा सरकार ने परीक्षा माफियाओं को संरक्षण देकर युवाओं के साथ विश्वासघात किया छात्रों […]

Spread the love
Read More