अनिसिमोवा को मात देकर सबालेंका ने जीता US ओपन का खिताब

Untitled 8 copy 3

न्यूयॉर्क। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने फ्लशिंग मीडोज के हार्ड कोर्ट पर अपना दबदबा कायम करते हुए अमांडा अनिसिमोवा को हराकर लगातार दूसरी बार यूएस ओपन का खिताब जीता। शनिवार रात खेले गये मुकाबले में बेलारुस की सबालेंका ने फाइनल मुकाबले में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 7-6(3) से हराकर अपने खिताब को बरकरार रखा। इस जीत के साथ बेलारूसी खिलाड़ी सबालेंका 2014 में सेरेना विलियम्स के बाद न्यूयॉर्क में लगातार दो एकल खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। यह उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

27 वर्षीय शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सबालेंका इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन और रोलैंड गैरोस दोनों के फाइनल में हारने के बाद दबाव में चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में मैच में उतरी थीं। लेकिन उन्होंने मौके का फायदा उठाया और अथक शक्ति और संयम का प्रदर्शन करते हुए 2025 की अपनी पहली और अपने करियर की चौथी बड़ी ट्रॉफी जीती। यह जीत ग्रैंड स्लैम स्तर पर उनकी 100वीं मुख्य ड्रॉ मैच जीत और इस सीजन की उनकी 56वीं जीत भी है। बेसलाइन से सबालेंका के जोरदार प्रहारों का मुकाबला करते हुए, 23 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने गत चैंपियन को शुरुआत में ही परेशान किया, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर की गई गलतियां उसके लिए महंगी साबित हुईं। शुरुआती सेट में पांच बार सर्विस ब्रेक हुई, लेकिन सबालेंका ने 5-3 के स्कोर पर अपनी लय बनाए रखी और सेट को केवल 38 मिनट में ही समाप्त कर दिया, क्योंकि अनिसिमोवा का फोरहैंड बाहर चला गया था।

दूसरे सेट में अमेरिकी खिलाड़ी ने वापसी की और 5-4 के स्कोर पर सबालेंका की सर्विस के दौरान लड़खड़ाने का फायदा उठाया, जिससे उनका नियमित ओवरहेड नेट में चला गया। इससे अनिसिमोवा ने सर्विस ब्रेक की और टाईब्रेकर कराया। हालांकि, सबालेंका ने वह परिपक्वता दिखाई जिसका श्रेय वह अक्सर पिछली निराशाओं से सीखे गए सबक को देती हैं और मैच को अपने तीसरे चैंपियनशिप पॉइंट पर पहुंचाया। खिताब जीतने के बाद सबालेंका कहा कि जब आप सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक का फाइनल हार जाते हैं और तुरंत मीडिया के पास जाते हैं, तो आप निराश और भावुक हो जाते हैं। उन पलों ने मुझे और भी अधिक मजबूत बनना सिखाया। यह एक कठिन सबक था, लेकिन इसने मुझे कई मायनों में मदद की।(वार्ता)

Spread the love

homeslider Sports

विराट के आउट होने पर खाना छोड़ देते थे नाना पाटेकर, दी भावुक श्रद्धांजलि

Nana Patekar:  दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत से लेकर खेल की दुनिया तक शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में अभिनेता ने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। नाना पाटेकर क्रिकेट के भी बड़े प्रशंसक थे और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल थे। कभी विराट के […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Sports

रांची पहुंची भारतीय टीम, नौ अक्टूबर को वेस्टइंडीज से मुकाबला

JSCA स्टेडियम में होगा हाईवोल्टेज मैच सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो-हॉटस्टार पर होगा रंजन कुमार सिंह Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम बुधवार को विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंची। होटल तक पहुंचाने के लिए टीम की सुरक्षा के कड़े […]

Spread the love
Read More
Sports

मैरी कॉम के खिलाफ एक्स पति ओन्लर ने दायर किया मानहानि का केस

Mary Kom: ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके पूर्व पति ओन्लर कॉम ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्रवाई शुरू की है। ओन्लर का आरोप है कि मैरी कॉम ने टीवी और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके बारे में ऐसी बातें कही हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान […]

Spread the love
Read More