हे भगवान! कितनी निर्दयी निकली मां, 15 माह के बच्चे को फ्रीजर में बंद कर डाला

Untitled 7 copy 3

लखनऊ। यूपी के मुरादाबाद जिले से एक कोहराम मचा देने वाली घटना सामने आई तो हर कोई सन्न रह गया। एक महिला ने अपने नवजात बच्चे को फ्रीजर में लिटा दिया। फ्रीजर से बच्चे की रोने की आवाज आई तब घरवाले भागकर गए तो देखा कि नवजात फ्रीजर में लेटा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हैरान कर देने वाली ये घटना मुरादाबाद जिले के करुला की बताई जा रही है। हालांकि जिस महिला ने अपने नवजात बच्चे के साथ ऐसा किया वो मानसिक रुप से बीमार बताई जा रही है। महिला करूला की ही रहने वाली है, महिला ने पन्द्रह दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। जानकारी के मुताबिक महिला पोस्टपार्टम साइकोसिस नामक बीमारी से ग्रसित है। ये बीमारी महिला को प्रसव के बाद हो गई। बच्चे को फ्रीजर में लिटाने की घटना शुक्रवार की है। कोशं महिला ने अपने 15 दिन के बेटे को बताया गया है कि फ्रीजर में लिटा दिया। इसके बाद महिला सोने चली गई।

बताया गया है कि फ्रीजर में लिटाने के कुछ देर बाद ही बच्चा रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज परिवार के अन्य सदस्यों के कानों में पड़ी। इसके बाद परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वो हक्के बक्के रह गए। उन्होंने देखा कि बच्चा फ्रीजर में है। फिर तत्काल परिवार वालों ने 15 दिन के मासूम को फ्रीजर से बाहर निकाला। परिजनों ने महिला की झाड़ फूंक भी कराई थी। परिजनों का पहले मानना था कि महिला को ऊपरी हवा ने परेशान कर रखा है।

हालांकि झाड़ फूंक का कोई असर महिला पर नहीं हुआ। महिला की हालत जब नहीं सुधरी तो परिवार वाले उसको डॉक्टर के पास ले गए। परिवार वालों को एक मनोरोग विशेषज्ञ ने बताया कि महिला को पोस्टपार्टम साइकोसिस नामक बीमारी है। महिला का इस समय वास्तविकता से कोई संपर्क नहीं है। महिला इस समय अवसाद में है। वहीं इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

Spread the love

CJI
homeslider National

रिमांड पर हैं प्रबल प्रताप सिंह

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली । ये प्रबल प्रताप सिंह याद है? जिसने सुप्रीम कोर्ट में पेपर फेंक के बोला था कि ये दे देना मादर CJI को दे देना! हां तो प्रबल प्रताप सिंह पर CJI ने तो कोई कार्यवाही नहीं की। बोला बच्चे की दिमागी हालत ठीक नहीं है। लेकिन अपने कोर्ट के […]

Spread the love
Read More
Jharkhand
homeslider Jharkhand

“सबूत मिटाने के लिए हो रही CBI इन्क्वायरी”

नया लुक ब्यूरो रांची । राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और वर्तमान में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर करारा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज रविवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस मामले में CID […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

नौकरी और व्यापार में किसे मिलेगा लाभ

मेष : आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है। वृषभ  : आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम […]

Spread the love
Read More