कानपुर : भांजे से हुई आंखें चार पति को उतार दी मौत के घाट

  • हत्या कर शव जमीन में गाड़ा, हड्डियां फेंक दी नहर में
  • इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले में भांजे से इश्क का भूत इस कदर सवार हुआ कि बेरहम मामी ने अपने पति की हत्या कर मौत की नींद सुला दिया। भांजा और मामी ने योजना के तहत सोते समय लोहे की राड से सिर पर वार कर मामा को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद घर के पीछे गड्ढा खोकर शव को गाड़ दिया। सबूत न मिले इसके लिए उसकी हड्डियों को पनकी नहर में फेंक दी।
बताया जा रहा है कि दस महीने पहले हुई इस वारदात में मृतक की मां ने बीती मई माह में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। छानबीन में जुटी सचेंडी पुलिस ने शनिवार को हत्या का खुलासा किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सचेंडी के लालूपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने बीती छह मई को सचेंडी थाने में बेटे शिववीर के लापता होने की शिकायत व गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 30 अक्टूबर 2024 को वह बांदा गई थीं। कई माह बाद वह पांच सितंबर को लौटीं तो बहू लक्ष्मी ने बताया कि बेटे के पास किसी का फोन आया था। उसके बार वह नौकरी के सिलसिले में गुजरात गए हैं। उसके बाद काफी दिनों तक जब बेटे की कोई खबर नहीं मिली तो बहू से पूछताछ की। उसकी गुमराह करने वाली बातों ने संदेह पैदा किा। इस पर बहू का भांजे अमित के प्रेम संबंध की बात पुलिस को बताई।

एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि उसके बाद अमित और लक्ष्मी के प्रेम संबंध के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो लोगों ने कबूली। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। अमित ने वारदात कबूल की और बताया कि नानी सावित्री के बांदा जाने के बाद दूसरे दिन रात में सोते समय मामा के सिर पर रॉड से वार किया था। इस पर शिववीर की चींख निकल गई और उनके दोनों बेटे जाग गए। इस पर उन्हें समझाकर शांत कराया और सुला दिया। बच्चों के सो जाने पर शव को घर के पीछे गाड़ दिया। ऊपर से नमक डाला था। कुछ दिन बाद कुत्तों ने कई हडि्डयां बाहर निकल दी तो उसे बोरी में भरकर पनकी नहर में फेंका था। एडीसीपी के अनुसार दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक शिववीर की गुमशुदगी हत्या में दर्ज होगी। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल का जायजा लिया गया। कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद फॉरेंसिक टीम ने भी गहनता से पड़ताल की। शव के अवशेषों को निकाला गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शादी के बीस साल बाद भांजे से मामी को हुआ प्यार

बताया जा रहा है कि मूलरूप से बांदा के मवई घाट निवासी शिवबीर सिंह गुजरात में नौकरी करते थे। तभी उनकी मुलाकात वाराणसी के गाजीपुर में रहने वाली लक्ष्मी से हुई थी। जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह किया। उनके तीन बच्चे आनंद, रोहित व अंकिता है। शादी के बीस साल बाद लक्ष्मी को भांजे से प्यार हुआ

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More