FTA में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जर्मनी की जयशंकर ने की पुरजोर वकालत

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को भारत के दौरे पर आए जर्मनी के अपने समकक्ष जोहान वाडेफुल के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में आपसी सहयोग को और अधिक गहरा करने पर चर्चा की। जयशंकर ने भारत-यूरोपीय संघ के घनिष्ठ संबंधों और मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जर्मनी की पुरजोर वकालत की सराहना भी की।

डॉ. जयशंकर की जर्मन समकक्ष से मुलाकात, आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच यूक्रेन संघर्ष, मध्य पूर्व व पश्चिम एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति सहित बहुपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। वाडेफुल के साथ प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्री ने कहा हमने अपने संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की है। इसमें हमारे राजनीतिक सहयोग, सुरक्षा और रक्षा, आर्थिक संबंध, अनुसंधान और भविष्य की प्रौद्योगिकियां, जलवायु और ऊर्जा के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास, गतिशीलता और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान शामिल हैं।

डॉ. जयशंकर ने कहा हम आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई के संबंध में जर्मनी द्वारा दिखाई गई समझ की बहुत कद्र करते हैं। मंत्री वाडेफुल ने स्वयं आतंकवादी हमलों से अपने लोगों की रक्षा करने के हमारे अधिकार के बारे में स्पष्ट रूप से बात की है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जून में जर्मनी का दौरा करने वाले हमारे संसदीय प्रतिनिधिमंडल का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों देशों के बीच अधिक उद्योग सहयोग पर भी बात की गई। पिछले वर्ष हमारा द्विपक्षीय व्यापार लगभग 50 बिलियन यूरो था। मंत्री वाडेफुल ने आधिकारिक तौर पर कहा है, मैंने उनका एक साक्षात्कार देखा, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हम अपना व्यापार दोगुना कर लेंगे। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करता है और जर्मन सरकार के साथ काम करने के लिए उत्सुक है। विदेश मंत्री ने कहा मंत्री वाडेफुल ने बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान और इसरो का भी दौरा किया और मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया, क्योंकि मेरा मानना है कि अंतरिक्ष सहयोग में अपार संभावनाएं हैं – और हम आज फिर इस बात पर सहमत हुए कि इसे और अधिक सक्रियता से तलाशा जाना चाहिए।

International

ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल: ईरान, होर्मुज और क्यूबा पर दिए विवादित संकेत

मियामी/वॉशिंगटन ।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी में समर्थकों को संबोधित करते हुए एक बार फिर ईरान और वैश्विक राजनीति को लेकर बड़े और विवादित बयान दिए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के जरिए ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है और अब […]

Read More
homeslider International

ईरान समर्थित हैकर्स का बड़ा हमला, FBI डायरेक्टर का ईमेल हुआ हैक

नया लुक डेस्क ईरान से जुड़े हैकरों ने अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) को बड़ा झटका दिया है। हैकरों ने FBI डायरेक्टर काश पटेल के पर्सनल ईमेल अकाउंट को हैक करने का दावा किया है। इस साइबर हमले में उनकी निजी तस्वीरें और कथित रिज्यूमे तक लीक कर दिए गए […]

Read More
homeslider International

नेपाल की राजनीति में हुआ एक बड़ा और नाटकीय घटनाक्रम

बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल की राजनीति में शनिवार सुबह जबरदस्त हलचल देखने को मिला। नवागत प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ लेने के ठीक अगले दिन पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को […]

Read More