महाव तटबंध टूटने पर सिंचाई विभाग के दो इंजीनियरों पर गिरी गाज, हटाए गए

Capture 1
  • सिंचाई विभाग में हड़कंप, भुगतान पर रोक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  महाव तटबंध के टूटने के बाद स्थानीय विधायक ऋषि त्रिपाठी की कड़ी नाराजगी पर सिंचाई विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। विभाग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इस हादसे में जिम्मेदार कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। महाव नाले के जल स्तर का उच्चतम स्तर 13 फीट तक दर्ज किया गया था, जो नाले के जलस्तर को एक फीट तक ओवरफ्लो करने की स्थिति में ले आया था। सबसे गंभीर स्थिति ग्राम देवघाटी और हरखपूरा के समीप उत्पन्न हुई, जहां पानी ओवरफ्लो होने लगा था। विभागीय अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया से स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस घटनाक्रम के बाद, 23 अगस्त को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों में निष्पक्षता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तैनात जूनियर इंजीनियर विवेक कुमार शुक्ला और विवेक कुमार भारद्वाज को स्थानांतरित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए सहायक अभियंता को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने मीडिया को बताया कि महाव नाले के इस स्थल पर मरम्मत कार्य के लिए ठेकेदार को लगभग 25 लाख रुपये की राशि दी गई थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान अब तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। उन्होंने नए तैनात किए गए जूनियर इंजीनियर अमित कुमार, शशांक पांडे और वसीम अहमद से सघन निगरानी और वाचिंग के जरिए नाले पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने की अपेक्षा की है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यों में गुणवत्ता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए निगरानी सख्त कर दी गयी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More