प्रभुनाथ प्रजापति को न्याय दिलाने के लिए अलगू चौहान ने बढ़ाया कदम

Untitled 5 copy 12
  • समय से न्याय ना मिलने पर विपक्ष सड़क पर उतरने को मजबूर होगा
  • आखिर सिस्टम के उत्पीड़न के खिलाफ सत्ता पक्ष के रहनुमा क्यों नही आते सामने
  • चकबंदी विभाग की कथित कार्यप्रणाली से क्षुब्ध ग्राम संठी निवासी प्रभुनाथ प्रजापति की मौत का है मामला

आशुतोष मिश्रा 

संतकबीरनगर। सियासत की डगर भी बड़ी आड़ी तिरछी चलती है। समाज की तरक्की और भलाई के लिए लंगोट पहन कर जंग लड़ने का दावा करने वाले सत्ताधारी सूरमा आखिर संठी निवासी मृतक प्रभुनाथ प्रजापति के प्रकरण पर लड़ने की बात छोड़िए बोलने से भी क्यों कतरा रहे हैं? सत्ता के शिखर पर विराजमान सुशोभित सियासी सूरमाओं की बेबसी को विपक्ष के योद्धा पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने अपना हथियार बना लिया। परिजनों की माने तो चकबंदी विभाग के संबंधित जिम्मेदारों की आर्थिक लोलुपता और बीमारू सिस्टम की उदासीनता का शिकार होकर गरीब परिवार के एक कमाऊ शख्स ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। क्षेत्र में एक सवाल तेजी से पूछा जा रहा है कि कहीं उस परिवार को मिले इस बड़े नासूर जख्म के पीछे किसी सत्ता के सिपहसालार को लाभ पहुंचाने की कवायद तो नही थी? धनघटा विधान सभा क्षेत्र के दो सियासी स्तंभ विधायक गणेश चौहान और जमीन पर संघर्ष के पर्याय नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि की इस प्रकरण पर चुप्पी का लोग अपने अपने हिसाब से मतलब निकालने में जुटे हुए हैं।

हालात की नजाकत कहें या फिर विपक्ष की तेजी इस प्रकरण को प्रदेश के सियासी क्षितिज पर सुशोभित करके पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने पीड़ितों के दर्द को बांटने की पहल में एक बड़ी बढ़त कायम कर लिया। पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने इस परिवार की लड़ाई लड़ते हुए पार्टी के पीडीए के फॉर्मूले को धनघटा के सियासी सरजमीं पर उतार कर एक नया संदेश देने का प्रयास किया है। लखनऊ पहुंच कर पर विधायक चौहान ने नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय और विधायक राम अचल राजभर से मिलकर स्व प्रभुनाथ प्रजापति के परिवार को न्याय दिलाने की गुजारिश किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 12 फरवरी को इस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग प्रदेश की विधान सभा में उठेगी तो परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। इस संबंध में हुई वार्ता में सपा के वरिष्ठ नेता लालबहादुर यादव ने कहा कि स्व प्रभुनाथ प्रजापति भ्रष्ट सरकारी तंत्र का शिकार हुए हैं। पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि समूची सरकार के अधिकारियों का यह उत्पीड़न सिर्फ प्रभु नाथ के परिवार ही नही प्रजापति समाज और समूचे पिछड़े वर्ग के साथ हुआ है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More