लड़की लेकर भाग गया दो बच्चों का बाप, पत्नी की हत्या करके गटर में फेंकने की धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा में हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है, शादी के कुछ दिन बाद ही पति का पत्नी से व्यवहार बदल गए, दो बच्चों का पिता एक लड़की को लेकर भाग निकला। पत्नी को गुजरात ले जाकर के मारपीट कर धमकी देते हुए कहा कि हत्या करके शव गटर में फेंक दूंगा, जिसे सुनकर विवाहिता की रूह कांप उठी। मामले में विवाहिता ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

खबरे के मुताबिक नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौली गांव की रहने वाली शाहजहां ने गोंडा जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए अपने साथ हो रही ज्यादती को लेकर गुहार लगाई थी। मामले में डीएम के आदेश पर गुरुवार को महिला थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें महिला ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ हैरानी भरे गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़े

शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

11 लाख की मांग, लड़की को लेकर फरार

मिली जानकारी के अनुसार छह वर्ष पहले शाहजहां का साजिद से निकाह हुआ था, जिसके बाद एक पुत्र और पुत्री ने जन्म लिया, लेकिन कुछ दिन बाद पति का पत्नी के प्रति व्यवहार बदल गया। पत्नी को मारते पीटते हुए कहा कि 11 लाख रुपए अपने मायके से मंगवाओ नहीं तो दूसरा निकाह कर लेंगे। जिसे सुनकर पत्नी सहम गई। लेकिन उसके पैरों तले भूचाल तब आया जब पति सात जनवरी को पति एक लड़की को लेकर भाग गया।

अधिकारियों से सामने टेके घुटने

बताया गया है कि बीवी ने न्याय की गुहार लगाते हुए अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था, तब प्रशासन के दबाव में आकर ससुराल वाले गिड़गिड़ाने लगे। उन्होंने, समझौता करते हुए कहा कि आगे से किसी भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा, पूरा खर्च उठाते हुए बच्चों की लिखाई पढ़ाई भी कराऊंगा।

हत्या करके गटर में फेंकने की धमकी

पति-पत्नी और बच्चों को गुजरात के राजकोट लेकर चला गया था, लेकिन दुश्वारियां कम होने के बजाय बढ़ गई। मायके वालों से बातचीत करने पर पाबंदी लगा दी गई। पत्नी की कमरे में बंद करके पिटाई शुरू कर दी। पत्नी को धमकी देते हुए कहा कि हत्या करने के बाद शव को गटर में फेंक देंगे। ऐसे में शाहजहां ने अपनी हत्या (hatya) की आशंका जताई है। 12 जून को पति ने पत्नी को गोंडा रेलवे स्टेशन पर ला करके छोड़ दिया।

ये भी पढ़े

ललिता षष्ठी भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष

मुकदमा दर्ज

मामले में शाहजहां की शिकायत पर गुजरात के राजकोट जनपद अंतर्गत हाजीडेम थाना क्षेत्र के विनायक नगर के रहने वाले पति साजिद पुत्र मंगल, ससुर मंगल पुत्र सरदार अली, सरदार अली पुत्र अज्ञात, पप्पू पुत्र गांदालाल, निशा पुत्री के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

बोली इंस्पेक्टर : मामले में महिला थानाध्यक्ष अनीता यादव ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More