सूदखोरों का आतंक : परेशान होकर हैंडलूम कारोबारी दंपति ने मासूम बेटे के साथ दी जान

new project 2021 12 11t212355089 1639238093
  • सुसाइड नोट में लिखा सूदखोरों से तंग आकर उठाया कदम
  • जनपद शाहजहांपुर जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कोई कर्ज से परेशान, कोई घरेलू कलह से तंग तो कोई ब्याज पर रूपए लेने के बाद सूदखोरों से आजिज होकर खुद तो जान देते हैं साथ ही परिवार को भी खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। शाहजहांपुर जिले के दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले 36 वर्षीय सचिन ग्रोवर 34 वर्षीय पत्नी शिवांगी ने अपने चार वर्षीय मासूम बच्चे फतेह को लेकर जहरीला पदार्थ खिलाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह सूदखोरों से तंग आकर यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मोहनगंज के संकट मोचन मंदिर के पास स्थित पानीपत हैंडलूम के कारोबारी सचिन ग्रोवर पत्नी शिवांगी और बेटे फतेह के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात उसी मकान में रहने वाली उनकी भाभी ज्योति से मोबाइल फोन का चार्जर मांगने नीचे आए थे। बुधवार को बड़े भाई मोहित के बेटे का नामकरण होना था उस प्रोग्राम में सबको शामिल होने जाना था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सचिन के नीचे न आने पर मां सीमा ने बेटे-बहू को आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर वह मकान की ऊपरी मंजिल पर गईं तो वहां का मंजर देख दंग रह गई। देखा कि दंपति का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था और मासूम बच्चे फतेह का शव बेड पर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की पता चला कि सूदखोरों से तंग आकर सचिन ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More