नायब तहसीलदार ने दलित किसान को जड़ा थप्पड़, तो पुलिस ने भी भांजी लाठियां

ed49dc59 2eaf 4c02 b4ca 5d44aeb7c886
  • किसान गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर
  • किसान जनप्रतिनिधियों में आक्रोश
  • सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सोमवार अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम के नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ एक दलित किसान राममिलन का घर गिराने पहुंच गए। घर की दहलीज पर नगर निगम दस्ता और पुलिस को देख हैरान रह गया। कहा साहब बिना नोटिस दिए हमारा घर नहीं गिरा सकते। किसान राममिलन की बात सुनते ही नगर निगम के नायब तहसीलदार तमतमा गए और किसान को थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी किसान राममिलन की जमकर पिटाई शुरू कर दी।

दलित किसान को मार खाता देख उसके घरवाले बचाने दौड़े उनके ऊपर भी लाठियां बरसाई गई। घरवालों ने घायल किसान राममिलन को अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर निगम के नायब तहसीलदार पुलिस द्वारा की गई पिटाई की सोशल मीडिया पर वायरल होते पुलिस-प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों के होश उड़ और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने-बुझाने में जुट गए।

इसी दौरान किसान राममिलन के दरवाजे पर पहुंचे किसान यूनियन के जनप्रतिनिधियों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और नगर निगम के नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मिर्जापुर गांव निवासी किसान राममिलन के घरवालों का आरोप है कि बिना किसी नोटिस दिए नगर निगम के नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घर गिराने लगे। विरोध करने पर नगर निगम के नायब तहसीलदार ने दलित किसान राममिलन को थप्पड़ जड़ दिया और पुलिस ने भी लाठियां बरसाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि दलित किसान के साथ जो हुआ वह सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किसान राममिलन को नगर निगम के नायब तहसीलदार थप्पड़ मारा तो पुलिस भी लाठियां भांजते दिखी।

Spread the love

Public Interaction Session
homeslider Raj Dharm UP

इलाज से लेकर न्याय तक, जनता दर्शन में CM योगी ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Public Interaction Session हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकारः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिले राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले CM- समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए […]

Spread the love
Read More
Congress SP
homeslider Raj Dharm UP

UP में INDIA गठबंधन में खटास! कांग्रेस ने SP से मांगी आधी सीटें, मचा सियासी घमासान

Congress-SP उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर तनाव के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के हालिया बयानों ने समाजवादी पार्टी (सपा) की चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस ने न सिर्फ करीब आधी सीटों […]

Spread the love
Read More
Lord Shri Ram
Analysis homeslider Raj Dharm UP

चंदा चोरी में क्यों उठ रही हैं न्यास से जुड़े सरकारी नुमांइदों पर उंगली

Lord Shri Ram प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्रभु रामलला मंदिर न्यास के भीतर जो चंदा सम्बंधी अनियमितता और चोरी का मामला सामने आया, वह न केवल धन के लेन-देन की सवालिया निशानियों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि न्यास और सरकारी पदों के बीच किस तरह का गहन घालमेल […]

Spread the love
Read More