नेपाल दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री, पीएम ओली और राष्ट्रपति पौड़ेल से करेंगे मुलाकात, द्विपक्षीय सम्बन्धों पर होगी चर्चा

WhatsApp Image 2025 08 17 at 19.50.48

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री नेपाल के दो दिन के दौरे पर आज सुबह काठमांडू पहुंचे। उन्होंने आज नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौड़ेल से भी मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। मिस्री नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के निमंत्रण पर आज सुबह काठमांडू पहुंचे।

प्रधानमंत्री कार्यालय में ओली के साथ मिस्री की बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए आपसी हितों के मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। भारतीय दूतावास ने यहां ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मिश्री ने गहरे सभ्यतागत संबंधों और मजबूत भारत-नेपाल साझेदारी की पुष्टि की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी बैठक के दौरान उपस्थित रहे। दूतावास ने एक अलग पोस्ट में कहा कि विदेश सचिव ने राष्ट्रपति पौड़ेल से अलग से मुलाकात की और ‘भारतीय नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं दीं, साथ ही माननीय राष्ट्रपति को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति के बारे में जानकारी दी।

मिस्री विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के साथ द्विपक्षीय बैठक भी किया। वह नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी सेंटर चेयरमैन पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

यहां भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मिस्री की यात्रा भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्चस्तरीय संवाद की परंपरा को दर्शाती है और भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराती है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उनकी यात्रा के दौरान संपर्क, विकास सहयोग और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। मिस्री अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद सोमवार (18 अगस्त, 2025) को स्वदेश लौटेंगे।

सूत्रों ने बताया कि काठमांडू में मिस्री की बैठकों का मुख्य उद्देश्य नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की अगले माह नयी दिल्ली यात्रा की तैयारी करना है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, ओली 16 सितंबर के आसपास भारत आ सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Spread the love

Hormuz Strait Crisis
homeslider International

स्ट्रेट ऑफ हार्मुजः धू-धू कर जला जहाज, कई देशों के सपने जले

होर्मुज के पास जहाज पर हमला, 24 भारतीय नाविक फंस इंजन रूम में धमाके के बाद उठीं लपटें, मदद की गुहार…. खतरे में डीजल-पेट्रोल, सांसत में जान नया लुक ब्यूरो Hormuz Strait Crisis : दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई के लिए मशहूर   Strait of Hormuz में एक बार फिर तनातनी का माहौल जारी […]

Spread the love
Read More
PoK Violence News
homeslider International

पाक अधिकृत कश्मीर में हिंसा का दावा, 150 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा हड़कंप

PoK Violence News : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से सामने आ रही खबरों ने क्षेत्रीय हालात को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विभिन्न रिपोर्टों और स्थानीय संगठनों के दावों के अनुसार, हाल के दिनों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली है। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोगों […]

Spread the love
Read More
Taliban in Herat
homeslider International

हेरात में तालिबान की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं पर ड्रेस कोड को लेकर हड़कंप

Taliban in Herat अफगानिस्तान के पश्चिमी शहर हेरात में तालिबान की नैतिकता पुलिस द्वारा महिलाओं पर सख्त ड्रेस कोड लागू करने के लिए चलाए गए व्यापक अभियान ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। सड़कों पर सशस्त्र कर्मचारियों की मौजूदगी, वाहनों की जांच और महिलाओं की हिरासत की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में डर […]

Spread the love
Read More