अंधविश्वास : ब्लैक मैजिक के चक्कर में मां ने कब्र से गायब करवा दी बेटी की लाश 

IMG 20250807 WA0036

पुलिस ने बच्ची की मां जुबैदा खातून, उसकी बहन सुबैदा, सुगनु खान और तबारक को किया गिरफ्तार

  • शव को कब्र से निकालकर तंत्र या कुछ और मामवा 
  • मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस 

अजय कुमार पाठक

कुशीनगर। जिले से दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है, जिसने पूरे गांव को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां एक दस साल की बच्ची की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने शव कब्रिस्तान में दफना दिया था।

शव दफनाए जाने के कुछ ही दिन बाद कब्र खाली थी, वहां से लाश गायब थी। लोगों को पता चला तो सनसनी फैल गई। इसके बाद किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस जांच करने पहुंची। कुछ दिनों तक पड़ताल के बाद जो सच सामने आया, उससे अफसर और स्थानीय लोग दंग रह गए।

जानकारी के अनुसार, यह कहानी कुशीनगर के पटहेरवा इलाके के एक गांव पटहेरिया का टोला सहदौली की है। यहां एक दस साल की बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसके शव को दफना दिया था। बच्ची का शव 18 जुलाई को दफनाया गया था। इसके बाद 21 जुलाई को उसका शव अचानक कब्र से गायब हो गया। कब्र खाली थी, वहां सिर्फ गड्ढा दिख रहा था। किसी को कुछ पता नहीं कि आखिर हुआ क्या है। गांव में हलचल मच गई कि आखिर मासूम की लाश कहां गई?

यह जानकारी पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद जांच शुरू की गई। जांच-पड़ताल के चलते 16 दिन बाद जो सच सामने आया, उसे जानकर लोग सन्न रह गए। कब्र से बस 100 मीटर दूर सुनसान टावर की झाड़ियों में बच्ची की लाश मिली। लाश के पास एक बुर्का और एक साड़ी पड़ी थी। इन्हीं कपड़ों ने तंत्र-मंत्र की कहानी खोलकर रख दी। इस कहानी में पता चला कि मासूम बच्ची को फिर से जिंदा करने की कोशिश में उसके शव को निकाला गया और तंत्र क्रिया की गई।

जब ये सच्चाई सामने आ गई तो पुलिस ने बच्ची की मां जुबैदा खातून, उसकी बहन सुबैदा, सुगनु खान और तबारक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर रात में बच्ची के शव को कब्र से निकाला और तंत्र क्रिया करने की कोशिश की, लेकिन पकड़े जाने के डर से शव को झाड़ियों में छोड़कर भाग गए।

लोगों का कहना है कि एक मां अपनी बेटी को दोबारा जिंदा करने के लिए उसकी कब्र खोदकर शव को निकालकर काला तंत्र करती है। क्या ये अंधविश्वास था? या कुछ और कहानी थी। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक मां, जिसने अपनी बेटी को खोया, लेकिन अंधविश्वास में इतना डूब गई कि उसे जिंदा करने की उम्मीद में कानून की भी हदें पार कर गई।

सीओ राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसी सूचना दी थी कि एक बच्ची का शव कब्र से गायब कर दिया गया है, सूचना के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद पूरी कहानी सामने आ गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

आपातकाल के 51 साल
Purvanchal

आज ही के दिन लगा था आपातकाल, लोकतंत्र पर पड़ा था सबसे बड़ा संकट

51 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी 51 Years of the Emergency:साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इस आपातकाल को 51 साल […]

Spread the love
Read More
Purvanchal

उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं नहीं रहेंगी लंबित, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी Industrial Development : जनपद में उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के […]

Spread the love
Read More
  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More