अलीगढ़ में गरजे बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, कहा, ‘अब बदल गई सूबे की पहचान’

  • पूरा देश यूपी को एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेजेज और डिफेंस कॉरिडोर वाले राज्य कहता है
  • पहले की सरकारों में योजनाएं सिर्फ कागजों पर चलती थीं, आज हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही
  • भ्रष्टाचार पर लगाम लग चुकी है, स्थापित हो चुकी है पारदर्शी शासन प्रणाली
  • युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, महिलाओं की सुरक्षा और आमजन के सम्मान को प्रतिबद्ध है सरकार

अलीगढ़। तालों के शहर के नाम से मशहूर अलीगढ़ में आयोजित ₹958 करोड़ की 186 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के प्रमाण पत्र व सहायता राशि वितरण हेतु आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच साझा करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को पहले गुंडा-माफियाओ और बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज यह एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज और डिफेंस कॉरिडोर वाला प्रदेश बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में मंत्री संदीप सिंह ने प्रदेश के परिवर्तनशील विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए जोरदार संबोधन दिया। मंत्री ने कहा कि डबल इंजन में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में योजनाएं सिर्फ कागजों पर चलती थीं, लेकिन आज हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। विकास अब गांव, तहसील और दूरदराज के इलाकों तक फैल चुका है। भ्रष्टाचार पर लगाम लग चुकी है और पारदर्शी शासन प्रणाली स्थापित हो चुकी है।

पिछली सरकारों में होता था घोटाला, अब पारदर्शी व्यवस्था से होता है कामः संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकारी योजनाएं लूट-खसोट का माध्यम थीं। लेकिन आज योगी सरकार में भ्रष्टाचार का नाम-ओ-निशान नहीं है। हर योजना का लाभ आमजन को मिल रहा है। यही कारण है कि जनता का विश्वास सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की अनेक योजनाओं के माध्यम से युवा सशक्त हो रहे हैं। साथ ही महिला सुरक्षा और आमजन के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

समाज और सरकार का कंधे से कंधा मिलाकर चलना ही उत्तर प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाएगा। यही हम सभी की सम्मिलित जिम्मेदारी है। बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अलीगढ़ को अनेक विकास योजनाओं की सौगात दी और जनकल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में भारी संख्या में जनसमूह, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।

Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More
homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More