टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत युवती ने की खुदकुशी

  • चिनहट क्षेत्र के विकल्प खंड में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र के विकल्प खंड में एक 22 वर्षीय युवती का शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से सुसाइड नोट न मिलने से यह पता नहीं चल पाया कि युवती ने यह कदम क्यों उठाया।

मूल रूप से जनपद प्रयागराज निवासी दीपक कुमार सिंह की 22 वर्षीय बेटी श्रेया सिंह चिनहट क्षेत्र के 1/118 विकल्प खंड निवासी अमर दीप चौधरी के मकान में किराए पर रहती थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे श्रेया सिंह का शव कमरे में लगे पंखे से बंधे दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकता मिला। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कमरे में लगी कुंडी तोड़कर देखा गया कि श्रेया का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।

इंस्पेक्टर का कहना है कि साथ में रहने वाली शाहजहांपुर निवासी रजनी वर्मा ने बताया कि श्रया टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। उन्होंने बताया कि सहपाठी रजनी ने बताया कि श्रया ने यह कदम क्यों उठाया कुछ समझ में नहीं आ रहा है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि श्रेया ने खुदकुशी क्यों कर ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक इसकी जानकारी घरवालों को दे दी गई है, लिहाजा उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More